फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man Vishal accused of killing wife, mother and father for ₹100 crore insurance claim, exposed by own wi

मेरठ के विशाल की हैवानियत: पत्नी-मां और पिता की हत्या कर बीमा क्लेम हड़पने का आरोप, पत्नी का सनसनीखेज खुलासा

Tue, 30 Sep 2025 01:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 30 Sep 2025 01:34 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर निवासी विशाल सिंघल ने बीमा क्लेम हड़पने के लिए पत्नी, मां और पिता की हत्या की। पत्नी ने संभल पुलिस को राज बताया तो हापुड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का बीमा घोटाला सामने आ चुका है, ईडी भी केस दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन
Meerut man Vishal accused of killing wife, mother and father for ₹100 crore insurance claim, exposed by own wi
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मेरठ के गंगानगर निवासी विशाल सिंघल की साजिश का राज संभल पुलिस तक उसकी मेरठ निवासी पत्नी ने पहुंचाया था। संभल पुलिस ने जांच पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। इसके बाद ही मामले की जानकारी हापुड़ पुलिस तक पहुंची और पिता की हत्या करने का आरोपी विशाल और उसका साथी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


आरोपी की पत्नी ने संभल पुलिस को बताया था कि उसके पति ने 2017 में मां, फिर पत्नी और उसके बाद पिता की हत्या की। मां और पत्नी की मौत भी हादसा बताई और बीमा क्लेम हड़प लिया था। इसके बाद ही 2024 में पिता की हत्या की साजिश की और 39 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी कराईं। इसके बाद हत्या कर दी और हादसा बताकर क्लेम पाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। संभल पुलिस की प्राथमिक जांच में यह आरोप सही पाए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'लड़की का चक्कर है': यूपी में युवकों के दो गुटों में चाकूबाजी, चाकू लगने से एक युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार को संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी मेरठ का रहने वाला है। इसकी पत्नी ने संभल पुलिस से संपर्क कर बताया था कि उसके पति ने अपनी पूर्व पत्नी, मां और पिता की हत्या बीमा क्लेम पाने के लिए की है।

एसपी ने बताया कि एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने इस शिकायत की जांच की तो विभिन्न बीमा कंपनियों में पॉलिसी कराई गईं और उनका क्लेम भी हड़पा गया। जब शिकायत काफी हद तक सही पाई गई तो हापुड़ पुलिस को जांच भेजी गई।

हापुड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पत्नी ने संभल पुलिस से संपर्क किया था। तीन हत्या कर बीमा क्लेम हड़पने की साजिश की जानकारी दी थी। इसके बाद जांच पड़ताल में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ही हापुड़ पुलिस को रिपोर्ट भेजी थी। बीमा क्लेम हड़पने वाली गिरोह के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
 
संभल में भी चार हत्या के खुलासे हो चुके हैं
बीमा क्लेम पाने के लिए संभल पुलिस चार हत्या के मामले सुलझा चुकी है। इस गिरोह ने बीमा क्लेम पाने के लिए पहले पॉलिसी कराई और फिर प्रीमियम भी भरे। बाद में हत्या कर हादसा बताया और क्लेम भी पा लिए। एसपी का कहना है कि बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह की जांच में दूसरे जिले के कई केस सामने आए हैं। उन जिलों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह 100 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि हड़पने का मामला सामने आ चुका है।

गिरोह के खिलाफ हो चुकी है गैंगस्टर के तहत कार्रवाई
एसपी ने बताया कि 17 जनवरी से लगातार कार्रवाई की जा रही है। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा क्लेम राशि हड़पने का मामला सामने आ चुका है। 50 से ज्यादा आरोपी जेल जा चुके हैं। अलग-अलग जिलों में भी एफआईआर हो चुकी हैं। इस गिरोह का नेटवर्क 12 राज्यों तक फैला है। गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। इस गिरोह की संपत्ति का ब्योरा खंगाला जा रहा है। संपत्ति जब्त भी की जाएगी।

ईडी दर्ज कर चुकी है केस
देश का बड़ा बीमा क्लेम घोटाला संभल पुलिस ने खोला है। इसमें करोड़ों रुपये का घोटाला करने के लिए गिरोह ने हत्याएं की हैं। मर चुके लोगों के नाम पर क्लेम पाया है। फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला सामने आने के बाद ईडी ने भी लखनऊ में केस दर्ज कर लिया है। ईडी की कार्रवाई भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed