फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   knife fight broke out between two groups of youths in Muzaffarnagar one died and one injured

'लड़की का चक्कर है': यूपी में युवकों के दो गुटों में चाकूबाजी, चाकू लगने से एक युवक की मौत, एक घायल

Tue, 30 Sep 2025 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Sep 2025 11:59 AM IST
विज्ञापन
knife fight broke out between two groups of youths in Muzaffarnagar one died and one injured
युवकों के दो गुटों में चाकूबाजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली इलाके के मोहल्ला पटेल नगर में देर रात युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना नई मंडी में ग्रेन चैबर स्कूल के सामने पोस्ट आफिस के पास कूकड़ा और शिवपुरी निवासी युवकों के दो गुटों में झगड़ा होने पर चाकूबाजी हो गई। जिसमे शिवपुरी निवासी ऋतिक और शिवा घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर शिवा को मेरठ रेफर किया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायल ऋतिक का इलाज किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। दोनों गुटों में एक युवती को लेकर झगड़ा होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed