{"_id":"6ac53ec631190887830a41bf","slug":"meerut-body-of-a-young-man-found-in-abu-nala-near-a-liquor-shop-police-suspect-he-fell-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आबू नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई शराब पीकर गिरने की आशंका, पास में है ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आबू नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई शराब पीकर गिरने की आशंका, पास में है ठेका
Wed, 07 Oct 2026 12:02 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:02 AM IST
सार
सूरजकुंड निवासी आकाश सोमवार रात से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को उसका शव घर के पास ही नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित आबू नाले में मंगलवार सुबह सूरजकुंड निवासी आकाश (31) का शव पड़ा मिला। वह सोमवार रात से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई के लिए इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरियो ने बताया कि सूरजकुंड निवासी आकाश सोमवार शाम घर से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार सुबह आकाश का शव घर के पास ही नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आकाश के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, युवक शराब पीने का आदी था। घटनास्थल के पास एक देशी शराब का ठेका भी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि सोमवार रात शराब पीने के बाद आकाश नाले में गिर गया होगा। इस कारण उसकी मौत हो गई होगी। सीओ सिविल लाइन ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था।