फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government threatens those who go against it with ED: Naresh Tikait

UP: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के तीखे बोल, कहा-खिलाफ जाने वालों को ईडी से डराती है सरकार

Sat, 03 Feb 2024 01:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 03 Feb 2024 01:22 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शुक्रवार को बागपत में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अंतरिम बजट उनकी समझ से बाहर है। कहा कि ईडी सरकार के इशारों की कठपुतली बनी हुई है।

विज्ञापन
Government threatens those who go against it with ED: Naresh Tikait
दरकावदा में पत्रकारों से वार्ता करते भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत। संवाद

विस्तार

बागपत के बिनौली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा है कि ईडी सरकार के इशारों की कठपुतली बनी हुई है। जो भी सरकार के खिलाफ जाते हैं वह उन्हें डराने का कार्य करती है।

विज्ञापन


चौधरी नरेश टिकैत शुक्रवार को दरकावदा गांव में इस्लाम प्रधान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एमएसपी को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है। सरकार द्वारा पेश किया बजट उनकी कोई समझ में नहीं आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: किसानों से ठगी, ट्रैक्टर के नाम पर बाइक का फर्जी रजिस्ट्रेशन, नए की जगह थमाए पुराने ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बजट में किसानों व ग्रामीणों की पूरी अनदेखी की गई है। सरकार को किसानों की सुननी चाहिए। लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जो भी निर्णय लेगा उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।


उन्होंने ईडी द्वारा छापा मारने के सवाल पर कहा कि एक मुख्यमंत्री अपने प्रदेश का राजा होता है। उनको जेल भेजना गलत है चाहे वह किसी भी पार्टी का है। उन्होंने कहा कि ईडी सरकार के इशारों पर कार्य कर रही है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है सरकार उसके पीछे ईडी को लगा देती है। पत्रकार वार्ता में नफीस सिद्दकी, अनीस अली, असफाक खान, कासिम प्रधान, सद्दाम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed