फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A person sleeping in the house was murdered by slitting his throat in Hastinapur

Murder in Meerut: घर में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, चारपाई पर लहूलुहान शव मिला

Sat, 03 Feb 2024 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Feb 2024 11:16 AM IST
सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में एक बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गई। व्यक्ति का शव चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Meerut: A person sleeping in the house was murdered by slitting his throat in Hastinapur
Murder - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद में घर में सो रहे व्यक्ति की धारदार वस्तु से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद निवासी रतन(68) पुत्र मोमराज की घर में सोते वक्त किसी धारदार वस्तु से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना लगते ही सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Exclusive: किसानों से ठगी, ट्रैक्टर के नाम पर बाइक का फर्जी रजिस्ट्रेशन, नए की जगह थमाए पुराने ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय बहादुर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल में सामने आया कि रतन गांव में परचून की छोटी सी दुकान चलाने का काम करता है और शुक्रवार रात को हर रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद वह घर पर जाकर सो गया। देर रात अज्ञात लोगों ने किसी धारदार वस्तु से की गला रेतकर हत्या कर दी।
 

फिलहाल पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने के लिए लगी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि हमले की गहनता से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का स्पष्ट कारण सामने आएगा। उधर रतन की हत्या के बाद गांव में हड़कंप मचा है। मृतक के परिजनों का इस हत्या की घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रतन के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं जिनमें से एक बेटे की अभी शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed