{"_id":"5db29f718ebc3e93d76c6496","slug":"meerut-man-flew-to-saudi-arabia-by-giving-three-divorces-to-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक देकर सऊदी अरब भागा युवक, पत्नी ने एसएसपी ऑफिस पर दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक देकर सऊदी अरब भागा युवक, पत्नी ने एसएसपी ऑफिस पर दर्ज कराई शिकायत
Fri, 25 Oct 2019 02:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : amar ujala
मेरठ में एक युवक अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर सऊदी अरब भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो महिला गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
देहलीगेट निवासी युवती की शादी 11 साल पहले ब्रह्मपुरी निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करने लगे। पीड़ता के साथ मारपीट भी की गई। बेटी पैदा होने के बाद उस पर सितम और बढ़ गया। एक दिन देवर ने अभद्रता की तो उसने विरोध जताया। जिसके बाद विवाहिता को बुरी तरह पीटा गया, और मुंह बंद रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
उसका पति सऊदी अरब में काम करता है। पति कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा और उसे तीन तलाक देकर वापस चला गया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने पीड़िता को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन