{"_id":"6aeed9022905ba40db065ab2","slug":"meerut-man-arrested-for-girlfriend-samreen-s-murder-sent-to-judicial-custody-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वारदात: फोन कर घर से बुलाया, फिर गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या, खुद पुलिस को किया फोन; जेल गया आरोपी प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: फोन कर घर से बुलाया, फिर गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या, खुद पुलिस को किया फोन; जेल गया आरोपी प्रेमी
Sat, 07 Nov 2026 01:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:27 PM IST
सार
मेरठ में शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज प्रेमी फिरोज ने समरीन को बिजली बंबा बाईपास पर बुलाकर कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
समरीन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर कॉल सेंटर कर्मचारी समरीन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी फिरोज को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, समरीन का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से फिरोज नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद फिरोज ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को बिजली बंबा बाईपास पर युवती की हत्या की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर समरीन की सैंडल और हैंडबैग पड़ा मिला। बैग में मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके भाई फैजल को सूचना दी। जांच में पता चला कि श्यामनगर निवासी समरीन (25) फतेउल्लाहपुर स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नरक चतुर्दशी आज: शाम को होगा यम दीपदान; अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए विशेष विधान
विज्ञापन
Trending Videos
तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के मुताबिक, समरीन का पास की गली में रहने वाले फिरोज से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग था। जब परिजनों को दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया था। परिजनों ने फिरोज के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। बाद में परिवार ने समरीन का रिश्ता कहीं और तय कर दिया था।
शादी की बात पर हुआ विवाद
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, समरीन का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से फिरोज नाराज था। बृहस्पतिवार को उसने फोन कर समरीन को बिजली बंबा बाईपास पर मिलने के लिए बुलाया। वहां शादी की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर फिरोज ने समरीन के साथ हाथापाई की और उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

खुद पुलिस को दी हत्या की सूचना
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद फिरोज ने खुद फोन कर पुलिस को समरीन की हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से मिले सामान के आधार पर युवती की पहचान की गई थी।
कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा
शुक्रवार को समरीन के भाई फैजल की तहरीर पर फिरोज के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।