{"_id":"64b5503c6f932016c70534e4","slug":"meerut-major-accident-in-ganganagar-blast-in-car-while-refilling-lpg-woman-scroched-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गंगानगर में बड़ा हादसा, एलपीजी रिफिल करते समय कार में हुआ ब्लास्ट, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गंगानगर में बड़ा हादसा, एलपीजी रिफिल करते समय कार में हुआ ब्लास्ट, महिला झुलसी
Mon, 17 Jul 2023 07:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:59 PM IST
सार
मेरठ के गंगानगर में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। यहां गुर्जर चौक पर कार में एलपीजी फिल कराने के दौरान हादसा हो गया। कार में ब्लास्ट होने के कारण एक महिला झुलस गई। एक अन्य कार भी चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Meerut Accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के गंगानगर के गुर्जर चौक पर सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। कार में एलपीजी रिफिल करते समय अचानक उसमें ब्लास्ट होकर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई।
आग इतनी बढ़ गई कि पास में खड़ी दूसरी कार भी आग की चपेट में आ गई और वह भी जल गई। हादसे में एक महिला भी झुलस गई। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आनन-फानन में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों कार जल चुकी थी।
वहीं, गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
आग में झुलसने वाली महिला का नाम राजेश (75) पत्नी स्वर्गीय रामकुमार है। महिला का दामाद सुनील पुत्र महेशचंद रिफलिंग का काम करता है। शाम करीब 6 बजे ये हादसा हुआ है। आग से आसपास के घरों में बिजली व अन्य वायरिंग जल गई।