फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Live-in relationship for four years, retracted after court marriage, girl created ruckus outside young

Meerut: चार साल लिव इन रिलेशन, कोर्ट मैरिज के बाद मुकरा, युवती ने 10 घंटे में अक्ल ठिकाने लगा दी

Sat, 27 Dec 2025 10:58 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 27 Dec 2025 10:58 AM IST
सार

मवाना निवासी युवक का जानी के गांव की युवती से प्रेम हो गया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की, बाद में युवक ने साथ रखने से इंकार कर दिया। युवती के हंगामा करने पर पुलिस पहुंची। केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होते ही युवती को युवक के घर में रख लिया गया। 

विज्ञापन
Meerut: Live-in relationship for four years, retracted after court marriage, girl created ruckus outside young
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खिर्वा रोड के एक गांव में रह रहे युवक के घर के सामने शुक्रवार को एक युवती ने दस घंटे तक हंगामा किया। युवती ने दावा किया है कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक ने उससे कोर्ट मैरिज की है। वह अब अपनी ससुराल में रहना चाहती है। युवती के हंगामा करने पर प्रेमी उससे मारपीट कर घर से भाग गया। हालांकि पुलिस को सूचना देने के बाद रात दस बजे युवक के परिजनों ने उसे अपने मकान में बुला लिया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मवाना निवासी युवक काफी समय से खिर्वा रोड स्थित गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा है। युवक की दोस्ती चार साल पहले फेसबुक पर जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। हंगामा कर रही युवती ने बताया कि चार साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे और मार्च 2025 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले युवक के परिजनों को कोर्ट मैरिज की जानकारी हुई थी। परिजनों ने युवती को स्वीकार नहीं किया था। युवती ने मामले की पुलिस से शिकायत की थी। इसकी सुनवाई परिवार परामर्श केंद्र में हो रही है। युवती ने कई बार युवक से घर ले जाने के लिए कहा, मगर बात नहीं बनी।
 
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे युवती अपने प्रेमी के घर के बाहर पहुंच गई। यहां युवक भी अपने परिजनों के संग मौजूद था। युवती को देख आरोपी आग बबूला हो गया। आरोप है कि आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद आरोपी भाग गया। युवती दस घंटे तक मकान के बाहर ही डेरा डाले रही। 
 

पुलिस ने देर रात युवक के परिजनों से कहा कि यदि युवती चाहे तो उसकी ओर से मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तब देर रात दस बजे युवक के परिजनों ने उसे मकान के अंदर ले लिया। सीओ दौराला का कहना है कि इस संबंध में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed