फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Link Road Project: Rs1.12 Crore Compensation for 62 Sq Meter Plot, Road Expansion Work Soon

लिंक रोड मामला : 62 वर्ग मीटर भूखंड के लिए 1.12 करोड़ मुआवजा, अब सड़क चौड़ीकरण की तैयारी

Mon, 08 Sep 2025 12:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Sep 2025 12:03 PM IST
सार

मेरठ में रेलवे रोड से बागपत रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड परियोजना पर काम तेज। आशीर्वाद अस्पताल के बगल वाले 62 वर्ग मीटर भूखंड के लिए 1.12 करोड़ मुआवजा तय, इस माह से पहले फेज में सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन
Meerut Link Road Project: Rs1.12 Crore Compensation for 62 Sq Meter Plot, Road Expansion Work Soon
मेरठ में भूखंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली 825 मीटर लंबी लिंक रोड इसी महीने शुरू करने की तैयारी है। बागपत रोड पर लिंक रोड को खोलने के लिए आशीर्वाद अस्पताल और उसके बराबर के भूखंड से खोला जाएगा।

विज्ञापन


अस्पताल के बराबर वाले भोले शंकर के 62 वर्ग मीटर के भूखंड के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) एक करोड़ 12 लाख रुपये का मुआवजा देगा। जिला प्रशासन की समिति ने मुआवजे का आकलन कर लिया है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन भी इसी महीने सड़क मार्ग के रास्ते में आ रहे अस्पताल के हिस्से को ध्वस्त करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक रोड की मांग करीब दशक पुरानी है। इस मार्ग के आसपास तीन दर्जन से ज्यादा कॉलोनीवासियों के साथ ही कंकरखेड़ा, रोहटा रोड आदि सीधे दिल्ली रोड से जुड़ जाएगी। बागपत रोड से रेलवे रोड चौराहा होते हुए घूमकर नहीं जाना होगा। इस मार्ग के बन जाने से करीब दो लाख लोगों को राहत मिलेगी। 

शनिवार को राज्यसभा सांसद डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भूखंड की दीवारों पर हथौड़ा चलाकर सांकेतिक ध्वस्तीकरण किया था। उन्होंने भूखंड मालिक श्रीगुप्ता उर्फ भोले शंकर और आशीर्वाद अस्पताल के डा. प्रदीप बंसल आदि से भी वार्ता की थी। सबसे ज्यादा परेशानी तो स्कूली बच्चों को होती है। स्कूल आने-जाने में उन्हें भीषण जाम और गर्मी से जूझते हुए निकलना पड़ता है।
 

मेडा की ओर से करीब साढ़े करोड़ रुपये की धनराशि लोनिवि को दी गई है। लोनिवि ने रेलवे रोड पर जैन नगर की ओर से 90 फीसदी मार्ग निर्माण कर लिया है। रविवार को बागपत रोड की ओर से भूखंड की दीवार का काफी हिस्सा ध्वस्त किया गया।

मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि परिचालन के जरिए अस्पताल के बराबर वाले भूखंड के लिए जिला प्रशासन की समिति ने आकलन कर लिया है। उन्होंने बताया कि एक करोड़ 12 लाख रुपये के करीब मुआवजा दिया जाएगा।

इसका चेक तैयार कर सोमवार को भूखंड मालिक को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी प्लॉट लेकर उसमें से सात मीटर सड़क निकाली जाएगी। दूसरे फेज में अस्पताल से करीब इतना ही चौड़ा मार्ग बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed