फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Lineman Severely Burnt at Power Substation in Partapur Udyogpuram, Condition Critical

Meerut: परतापुर उद्योगपुरम स्थित बिजली घर में लाइनमैन झुलसा, हालत गंभीर

Fri, 23 Jan 2026 06:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 Jan 2026 06:56 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर उद्योगपुरम स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र में कनेक्शन जोड़ते समय बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। सुभारती अस्पताल में भर्ती।

विज्ञापन
Meerut: Lineman Severely Burnt at Power Substation in Partapur Udyogpuram, Condition Critical
घायल लाइनमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर उद्योगपुरम स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब कनेक्शन जोड़ने के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई। हादसे में लाइनमैन रोहित गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

 
बिजली आपूर्ति चालू होते ही लाइनमैन को करंट की चपेट में आकर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य बिजली कर्मचारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई और झुलसे लाइनमैन को गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
अस्पताल सूत्रों के अनुसार लाइनमैन रोहित की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद विद्युत उपकेंद्र में सुरक्षा व्यवस्था और कार्य के दौरान आवश्यक सतर्कता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed