{"_id":"619cd9c6c9b5610a00270aaf","slug":"meerut-leopard-found-in-ill-condition-in-farmers-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: किसान के खेत में घायल अवस्था में पड़ा मिला तेंदुआ, देखने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: किसान के खेत में घायल अवस्था में पड़ा मिला तेंदुआ, देखने को उमड़ी भीड़
Tue, 23 Nov 2021 05:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Nov 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के परिक्षितगढ़ में ग्राम कुंडा में मंगलवार को एक तेंदुआ घायल अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को उपचार कराया। बताया गया कि तेंदुआ बीमार था, इस वजह से वह एक किसान के खेत में ही बैठा था।
विज्ञापन
बताया गया कि गांव के कृषि क्षेत्र में एक किसान के खेत में तेंदुआ बैठा देखा गया। तेंदुआ होने की सूचना पर किसानों में दहशत फैल गई। वहीं जांच पड़ताल करने पर सामने आया कि तेंदुआ सुस्त लेटा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : मकान गिरने से हादसा, मलबे में दबे तीन लोग, बाल-बाल बचे पड़ोसी
विज्ञापन
आनन-फानन मे डीएफओ राजेश कुमार व अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और ट्रेंकुलाइजर गन से तीन राउंड नशीला इंजेक्शन से तेंदुए को बेहोश किया गया। बहोश होने पर वनकर्मी लोहे के जाल में बांधकर उसे उपचार के लिए ले गए। बताया गया कि तेंदुआ करीब चार घंटे तक तड़पता रहा। इस दौरान गामीणों की भीड़ जमावड़ा लगा रहा। लोग अपने फोन में तेंदुए की वीडियो बना रहे थे।
डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि तेंदुओं बीमार था, इस कारण से वह उठ नहीं पा रहा था और कोई हरकत नहीं कर रहा था। फिलहाल उसे उपचार दिलाया गया है।