Meerut : कुएं में गिरा तेंदुआ, देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
Meerut News : मेरठ के किठौर में एक कुएं में तेंदुआ गिरा तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी गई। उधर, पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र के गांव राधना के जंगल में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। वहीं, पास में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने गुर्राट की आवाज सुनी तो कुएं में झांककर देखा। वहीं, कुएं में तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
वहीं, कुएं में तेंदुआ देखे जाने की खबर आसपास के गांवों में भी फैल गई। इसी बीच काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ तेंदुए को देखने के लिए उमड़ पड़ी। उधर, तेंदुए की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की।
यह भी पढ़ें: Meerut: कंकरखेड़ा से कक्षा छह की छात्रा लापता, छह दिन बाद भी नहीं कोई सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
थाना किठौर के गांव राधना में सलेमपुर मार्ग स्थित एक कुएं में ग्रामीणों को किसी जानवर की गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो वहां एक तेंदुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Road Accident: घने कोहरे में पेरिफेरल पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी ट्रैवलर बस, दो की मौत और 15 घायल