फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Last rites of girlfriend who committed suicide, condition of boyfriend who set himself on fire is crit

Meerut: सुसाइड करने वाली प्रेमिका का अंतिम संस्कार, खुद को आग लगाने वाले प्रेमी की हालत गंभीर, ये है मामला

Thu, 19 Jun 2025 09:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Jun 2025 09:29 PM IST
सार

Suicide in love affair: फाजलपुर निवासी प्रवीण का पड़ोस में रहने वाली सोनी के साथ पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर परिजन राजी नहीं थे। इसी कारण सोनी ने फंदा लगा लिया और प्रवीण ने खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
Meerut: Last rites of girlfriend who committed suicide, condition of boyfriend who set himself on fire is crit
अस्पताल में भर्ती प्रेमी प्रवीण सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा रोड फाजलपुर अनूपनगर निवासी 24 वर्षीय सोनी सैनी ने बुधवार को पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। सोनी का पड़ोस में रहने वाले प्रवीण सैनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रवीण ने भी थिनर डालकर खुद को आग लगा ली थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में प्रेमिका का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रवीण को गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड अनूपनगर फाजलपुर निवासी प्रवीण सैनी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। प्रवीण का पड़ोस में रहने वाली सोनी से पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। मगर प्रेमी जोड़े की मां आपस में बहनें लगती हैं, जिस कारण परिवार के लोग शादी के खिलाफ थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण बुधवार सुबह सोनी के घर शादी की बात करने के लिए पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। सोनी ने सुबह के समय सुसाइड का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। दोपहर बाद सोनी का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। सोनी की मौत की सूचना मिलने के बाद प्रवीण ने अपने ऊपर थिनर डालकर आग लगा ली थी। 
 
विज्ञापन

परिजनों ने घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया था। प्रवीण के घर वालों ने सोनी के परिजनों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed