{"_id":"5c1ce264bdec22569f26708f","slug":"meerut-killed-in-road-accident-of-car-driver-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, चालक की मौके पर मौत
Fri, 21 Dec 2018 06:31 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
हादसा में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में दिल्ली- देहरादून हाईवे पर शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही कार चालक की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
बताया गया कि नोएडा से हरिद्वार की ओर जा रहे नीरज त्यागी की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए ट्रक में जा घुसी। ट्रक हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस हादसे में कार चालक नीरज त्यागी की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/