फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut ke geet

मेरठी गीतों से गूंजेगी ‘माया नगरी’

Sat, 16 Jul 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 16 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
meerut ke geet
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाला मेरठ के युवाओं का हुनर संवादों के साथ गीतों की ओर भी बढ़ चला है। विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज के शहर में ऐसे युवा भी हैं, जिन्होंने फिल्मों में गीतों क ो अपनी आवाज दी है। मशहूर उपन्यासकार वेदप्रकाश शर्मा के उपन्यासों ने बॉलीवुड को फिल्म की कहानियां दीं, तो बंटी राठौर जैसे लेखकों ने इन कहानियों को संवादों में पिरोया। इससे इतर शहर में एक कुनबा ऐसा भी है जिसने मेरठ में रहकर यदा-कदा बॉलीवुड के गीतों के लिए अपनी लेखनी चलाकर भावनाओं को शब्दों की शक्ल दी। फिल्मों के भावों पर कलम चलाने वाले इन गीतकारों की कला को बयां करती रिपोर्ट।

बॉलीवुड फिल्म को दिया गीत
साकेत निवासी नेहा दीवान पेशे से प्रिंसिपल हैं। उन्हें गीत भी लिखने का शौक है। नेहा ने हाल में ही दो बॉलीवुड फिल्मों के गीत लिखे हैं। लेखन की शौकीन नेहा कहती हैं कविताएं लिखना शुरू से पसंद था। एक रिलेटिव के जरिए मूवी में सांग लिखने का ऑफर मिल गया। मूवी नवंबर में रिलीज होने की उम्मीद है। इसके साथ ही देवव्रत सिरोही की फिल्म गेम, पैसा, लड़की में भी नेहा और उनके साथियों ने मिलकर गीत दिए हैं।
विज्ञापन

गीत कंपोज हो चुके हैं। नेहा छह गीतों क ी एक एलबम मोहब्बतें नाम से ला रही हैं। जो जल्द लोगों के बीच होगी। एलबम के सभी गीत नेहा ने लिखे हैं। इन्हें गायक अमित गुप्ता ने आवाज दी है। ‘आपने ये क्या किया, मेरा दिल आज खुश है, न थी कोई तमन्ना मगर आज बहुत कुछ है’। इसी एलबम का एक रोमांटिक नगमा होगा। एलबम की प्रीलांचिंग कैलाश खेर के स्टूडियो कैलाशा में हुई और रिकार्डिंग कुमार सानू के स्टूडियो शान में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गिटार वादन के साथ गाना
लालकुर्ती निवासी गिटार आर्टिस्ट रवि मोहन ने बॉलीवुड में गिटार प्लेयर के साथ गीत लेखन में भी हाथ आजमाया है। सेंट मेरीज एकेडमी में गिटार ट्रेनर रविमोहन के लिखे गीत हाल में ही रिलीज होने वाली फिल्म में सुनाई देंगे। रवि मोहन कहते हैं बॉलीवुड से ऑफर मिला, तो ठुकरा कैसे सकता था। मित्र बंटी राठौर की मदद से मुझे फिल्म में गीत लिखने का आफर आया, मैंने गीत लिखा है। उम्मीद है लोगों को पसंद आएगा।

द अमेजर्स का भी धमाल
द अमेजर्स बैंड के युवाओं ने मिलकर डॉक्यूमेंट्री के लिए गीत लिखा है। पांच महीने बाद डॉक्यूमेंट्री का म्यूजिक लांच है। अमेजर्स के लीडर रजत कहते हैं, पहले हमने अपना एलबम लिखा, म्यूजिक बनाया और गीत गाकर रिकार्ड किया। इसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया। तो हमने बॉलीवुड में ट्राई किया। फिलहाल मुंबई के एनजीओ ने हमें अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए सांग लिखने का काम दिया है। सेनिटेशन पर बनी इस डॉम्यूमेंट्री का म्यूजिक दिसंबर अंत तक रिलीज होगा।

 
बॉलीवुड से पुराना है नाता
मेरठ के कलाकारों का बॉलीवुड से पुराना नाता है। अभिनय, गायन, संवाद लेखन और क हानियों के नजरिए से हमेशा बॉलीवुड में मेरठ की कला ने अपनी पहचान बनाई है। विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, नसीरुद्दीन शाह, मंदाकिनी, अरुण गोविल, कैलाश खेर, वेदप्रकाश शर्मा, प्रांशु कौशल, बंटी राठौर, गिरीश थापर ऐसे नाम हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में सफलता हासिल की है। इसके अलावा स्वर्गीय भारत भूषण के गीतों को भी बॉलीवुड में स्थान मिलता रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed