{"_id":"69915f2271c97c87ca06a2d0","slug":"meerut-kanwariya-going-from-haridwar-to-delhi-with-water-dies-bike-collides-with-divider-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: डिवाइडर से बाइक टकराने से कांवड़िये की मौत, नशे की हालत में ड्राइविंग कर रहे पिता की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डिवाइडर से बाइक टकराने से कांवड़िये की मौत, नशे की हालत में ड्राइविंग कर रहे पिता की हालत गंभीर
Sun, 15 Feb 2026 11:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:22 AM IST
सार
दिल्ली निवासी बबलू और उनका बेटा नितिन बाइक से जल लेकर दिल्ली लौट रहे थे। रविवार तड़के दौराला में हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर रुहासा कट के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दिल्ली निवासी कांवड़िया नितिन (20) की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पिता बबलू बुरी तरह घायल हो गया। सीओ ने बताया कि बबलू नशे में बाइक चला रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी बबलू अपनी बाइक से बेटे नितिन के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर घर लौट रहा था। रविवार तड़के लगभग चार बजे मेरठ के दौराला स्थित रुहासा कट के पास पहुंचे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र दोनों दूर जा गिरे। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे नितिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चला रहा पिता बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली और घायल बबलू को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बबलू नशे की हालत में था। नशे के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा, जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने बबलू के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। इस हृदय विदारक घटना से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।