{"_id":"6876971a789ef5d16d09f75b","slug":"meerut-kanwariya-from-rajasthan-dies-after-being-crushed-by-a-vehicle-running-on-kanwar-road-pickup-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कांवड़ मार्ग पर दौड़ रहे वाहन, पिकअप से कुचलकर राजस्थान के कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कांवड़ मार्ग पर दौड़ रहे वाहन, पिकअप से कुचलकर राजस्थान के कांवड़िये की मौत
Tue, 15 Jul 2025 11:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:30 PM IST
सार
गंगनहर पटरी मार्ग पर मंगलवार सुबह यह हादसा हुआ। पिकअप चालक कूदकर फरार हो गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
कांवड़ पटरी पर मार्ग जानकारी लेते डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ यात्रा शुरू होने के बावजूद कांवड़ मार्गों पर वाहन दौड़ रहे हैं। सरधना थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर नानू पुल के पास राजस्थान के अलवर जनपद के चांदौली थाने के गांव गांव डेहरा निवासी कांवड़िया लेखराम (45) को पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। हादसा मंगलार सुबह हुआ और मेडिकल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, एनएच-58 पर दो सड़क हादसों में तीन कांवड़िये घायल हो गए।
विज्ञापन
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, लेखराम अपने छह साथियों के साथ शुक्रवार को कांवड़ लेकर अलवर जा रहे थे। मंगलवार सुबह अपने साथी सुनील के साथ कुछ दूरी ही चला था। जबकि उसके चार साथी पीछे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सुनील ने एंबुलेंस की मदद से घायल कांवड़िये लेखराम को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। कांवड़िये की मौत से प्रशासन में हडकंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की जायजा लिया। लापरवाही को लेकर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जमकर पटकार लगाई। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे सीसीटीवी की मदद से पिकअप और चालक की तलाश की जा रही है। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर हर तरह के वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
ये भी देखें...
Meerut: कांवड़ मार्ग पर शहर में नई व्यवस्था लागू, पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, जरूरी खबर पर डालें एक नजर
ये भी देखें...
Meerut: कांवड़ मार्ग पर शहर में नई व्यवस्था लागू, पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, जरूरी खबर पर डालें एक नजर