{"_id":"6857a70ff857e8957c093b87","slug":"meerut-kanwadis-start-arriving-on-the-highway-30-shiv-devotees-returning-to-maharashtra-after-carrying-water-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हाईवे पर कांवड़ियों का आना शुरू, देश के नाम हरिद्वार से पैदल जल उठाकर महाराष्ट्र लौट रहे 30 शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हाईवे पर कांवड़ियों का आना शुरू, देश के नाम हरिद्वार से पैदल जल उठाकर महाराष्ट्र लौट रहे 30 शिवभक्त
Sun, 22 Jun 2025 12:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:18 PM IST
सार
Kanwar Yatra: कांवड़ियों के आने के बाद साथ ही अधिकारियों ने व्यवस्था बनाने का काम तेज कर दिया है। मगर रुड़की रोड पर करीब एक किमी का टूटा मार्ग भोलों के पैरों में छाले डाल रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में हाईवे से गुजरते महाराष्ट्र के कांवड़िये।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हाईवे 58 पर कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र, राजस्थान व मध्य प्रदेश के कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान बोल बम के जयकारों से हाईवे गूंज रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
महाराष्ट्र निवासी राजूभाई चव्हाण ने बताया कि वह अपने 30 साथियों के साथ केदारनाथ दर्शन करने लिए गए थे। दर्शन करने के बाद आठ जून को हरिद्वार पहुंच गए थे। नौ जून को हरिद्वार से पैदल जल लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वह पहली बार पैदल जल लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से महाराष्ट्र की दूरी लगभग 1600 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि देश में शांति और खुशहाली के लिए जल लेकर आ रहे हैं। हाईवे पर कांवड़ियों के आने के बाद अधिकारी भी व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। हाईवे पर साफ सफाई का काम शुरू हो गया है। मगर रुड़की रोड पर लगभग एक किलोमीटर तक सड़क दोनों तरफ टूटी हुई है। सड़कों पर कई जगह बड़े गड्ढे हैं। सड़क पर गड्ढे के कारण कांवड़ियों को निकलना मुश्किल हो जाएगा।