कादिर एनकाउंटर: गुस्साए छात्रों ने कलक्ट्रेट में डाला डेरा, मामले की लखनऊ तक गूंज, घिरे एसपी सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी कार्यकर्ता कादिर का एनकाउंटर मेरठ पुलिस के लिए गले की फांस बनता नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मामला लखनऊ तक पहुंच गया है।
छात्रों ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया। भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर सहित अन्य नेताओं ने पूरा मामला लखनऊ तक पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह पर गाज गिर सकती है।
ये था पूरा मामला
सीसीएसयू में बुधवार दोपहर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत से पहले छात्रों की गुटबाजी में दो छात्रों को गोली मारी गई थी। नामजद आरोपी कादिर को परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुरुवार सुबह सौंप दिया। वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिये पुलिस उसको जागृति विहार ले गई। पुलिस का दावा था कि आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ में कादिर के पैर में गोली लगी है।
यह भी पढ़ें: आत्मसमर्पण... इनाम की घोषणा और अंत में मुठभेड़ का नाटक, जानें- क्या है एनकाउंटर का असली सच?
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आयुष पंवार ने परिवहन मंत्री के स्वागत में सीसीएसयू के गेट पर कार्यक्रम रखा था। मंत्री के आने से 15 मिनट पहले छात्रों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मनीष व शानू को पैर में गोली लगी थी। जिसमें आशू काजला उर्फ आशीष, कादिर निवासी किठौर, सागर चौधरी, दीपक पंवार व आदित्य तोमर पर गोली मारने का आरोप लगाकर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गुरुवार सुबह सात बजे उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर बासित अली (भाजपा नेता) शाहिद, वाहिद, हमीद और आसिफ नामजद आरोपी कादिर को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। जहां कादिर को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर 2:30 बजे जागृति विहार एक्सटेंशन के पास मुठभेड़ में कादिर के पैर में पुलिस की गोली लगी। इसकी जानकारी पर एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन, इंस्पेक्टर नौचंदी और इंस्पेक्टर मेडिकल पहुंचे।
यह भी पढ़ें: दनादन एनकाउंटर: 24 घंटे में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी में दो छात्रों को गोली मारने के मामले में आरोपी कादिर गिरफ्तार किया था। आरोपी कादिर को पुलिस वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए जागृति विहार लाई थी। जहां पर दरोगा रणवीर सिंह को धक्का देकर कादिर ने उनकी पिस्टल छीन ली। कादिर ने पुलिस पर गोली चला दी, जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली कादिर को लगी।
घायल कादिर को पुलिस ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी कादिर पर 20 हजार का इनाम था। कादिर एबीवीपी का कार्यकर्ता भी है।
-कादिर पर तीन मुकदमे
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि विवि में वारदात होने के बाद आरोपी कादिर और आशु काजला पर 20 हजार का इनाम किया था। कादिर ने दरोगा से पिस्टल छीनकर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। कादिर पर तीन मुकदमे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/