{"_id":"67552c506b87b6aa0e00261b","slug":"meerut-jyotish-family-ordered-foreign-vegetables-from-romeo-lane-served-roast-chicken-there-was-ruckus-2024-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ज्योतिष परिवार ने रोमियो लेन में मंगाया विलायती वेज, परोस दिया रोस्ट चिकन, तबीयत बिगड़ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ज्योतिष परिवार ने रोमियो लेन में मंगाया विलायती वेज, परोस दिया रोस्ट चिकन, तबीयत बिगड़ने पर हंगामा
Sun, 08 Dec 2024 11:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:11 AM IST
सार
ज्योतिष के परिवार ने आरोप लगाया कि वेटर दूसरे समुदाय का है। उसने उनका धर्म भ्रष्ट करने की नीयत से ऐसा किया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है और जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
चिकन रोस्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगानगर के डाउन टाउन कांप्लेक्स स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम ज्योतिष परिवार ने खाने में वेज मंगाया लेकिन उन्हें रोस्ट चिकन परोस दिया गया। परिवार ने दूसरे समुदाय के स्टाफ पर जानबूझकर धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगा हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में स्टाफ गलती से दूसरे का ऑर्डर परोसे जाने की बात स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन
गंगानगर क्षेत्र निवासी एक ज्योतिष अपनी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। परिवार ने विलायती वेज ऑर्डर किया था। कुछ देर बाद वेटर रोस्ट चिकन लेकर आया और परोस दिया। स्वाद कुछ अजीब लगने पर परिवार ने वेटर को बुलाकर पूछा तो पता चला कि नॉनवेज है। परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया। चिकन परोसने वाले वेटर का नाम पूछा तो उसने सुल्तान बताया। इस पर परिवार और भड़क गया और जानबूझकर धर्मभ्रष्ट करने का आरोप लगाने लगा।
सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि परिवार की ओर से शिकायत मिली है। मामला खाद्य सुरक्षा विभाग का है, लेकिन जांच कराई जा रही है।
सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि परिवार की ओर से शिकायत मिली है। मामला खाद्य सुरक्षा विभाग का है, लेकिन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांसाहार का पता चलते ही तबीयत बिगड़ी
परिवार को जब पता चला कि उन्होंने गलती से चिकन खा लिया तो तबीयत बिगड़ गई। उल्टी आने लगी। इससे रेस्टोरेंट के स्टाफ और खाना खाने पहुंचे अन्य लोगों में भी अफरातफरी मच गई। परिवार का कहना है कि वे शुद्ध शाकाहारी हैं। स्टाफ ने कहा कि गलती से किसी दूसरी टेबल का ऑर्डर परिवार को परोस दिया।