फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Jani police have revealed to Manoj Murder case, big secrets open by accused friend

दोस्त बने दुश्मन: खूब पिलाई शराब, फिर चाकू से काटी गर्दन, गड्ढा खोदकर दबाई थी लाश, जानिए वारदात का पूरा सच

Fri, 30 Jun 2023 05:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

Meerut Manoj Murder Case : जानी पुलिस ने मनोज की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिसने वारदात का पूरा सच उगल दिया है।

विज्ञापन
Meerut: Jani police have revealed to Manoj Murder case, big secrets open by accused friend
मृतक मनोज और हत्या करने वाला आकाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जानी क्षेत्र के मीरपुर गांव से आठ दिन से लापता मनोज शर्मा (39) की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी। एक महीने पहले हुई मारपीट के बाद दोस्त पवन ने मनोज की हत्या करने की ठान ली थी।

विज्ञापन


बताया गया कि आठ दिन पहले मनोज को शराब पिलाने के बाद पवन और उसके दो दोस्तों ने उसकी हत्या कर शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया था। जानी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मनोज का शव बरामद करके एक आरोपी आकाश उर्फ गोलू राठी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जानी थानाध्यक्ष राजेश काम्बोज ने बताया कि राजकुमार पुत्र हरस्वरूप निवासी ग्राम मीरपुर रोहटा ने अपने बेटे मनोज शर्मा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि मनोज शर्मा बागपत मार्ग पर जानकी पेपर मिल में मशीन ऑपरेटर था। 21 जून की शाम वह ड्यूटी खत्म करके निकला लेकिन घर नहीं लौटा। 

शुक्रवार को राजकुमार ने थाने पर बताया कि उसे शक है कि मनोज शर्मा को गांव के ही टेंपो चालक पवन पुत्र सुंदर गिरी, हर्ष उर्फ हट्टी पुत्र बागेश गिरी और आकाश उर्फ गोलू राठी ने मार दिया है। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी को दबिश दी तो वह फरार मिले। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। आकाश की निशानदेही पर कासमपुर गांव में सिप्पल के गन्ने के खेत में शव जमीन में दबा हुआ बरामद हो गया।

कई दिन से साथ शराब पी रहा था आरोपी पवन
पुलिस पूछताछ में आकाश ने बताया कि मनोज शर्मा से उसकी दोस्ती थी। गांव का पवन और हर्ष उर्फ हट्टी एवं मनोज शर्मा और आकाश चारों एक साथ शराब पीते थे। एक महीने पहले शराब पीकर मनोज ने पवन को गाली दे दी थी। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। जिसके चलते पवन, हर्ष और आकाश तीनों मनोज से रंजिश मानने लगे। 

इसके बाद पवन ने मनोज को रास्ते से हटाने की ठान ली और उसके साथ फिर से शराब पीने लगा। 21 जून की शाम को पवन आकाश और हर्ष तीनों रोहटा में भूरा के ढाबे पर शराब पी रहे थे। पवन ने मनोज शर्मा को वहां बुला लिया। मनोज को तीनों ने ज्यादा शराब पिला दी। ढाबे पर मनोज की खाने को लेकर पवन से फिर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद मनोज ज्यादा नशे में हो गया तो तीनों उसे बाइक से रोहटा से मीरपुर जाने वाले रास्ते पर कासमपुर के जंगल में ले गए। 

विज्ञापन

यहां, ट्यूबवेल के सामने चकरोड पर होते हुए गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। शव को चार फीट गहरा गड्ढ़ा खोदकर दबा दिया। उसके बाद तीनों गांव से फरार हो गए।

एक बेटा और एक बेटी का पिता था मनोज
मनोज शर्मा का शव बरामद होने के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी रेखा रोते-रोते बेहोश हो गई। लोगों ने बताया कि मनोज की सात साल की बेटी अन्यना और चार साल का बेटा प्रियांशु हैं।
 

यह भी पढ़ें: पहले पत्नी फिर खुद को मारी गोली: बिचौलिए की हत्या करने पहुंचे थे दंपती, कुछ ऐसा हुआ कि अपना ही जीवन किया खत्म
 

शराब पिलाने के बाद तीन दोस्तों ने मनोज शर्मा की हत्या करके शव को दबा दिया। एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार दो हत्यारोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात, शामली में धार्मिकस्थल पर मांस के टुकड़े मिलने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed