फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Jam gripped the city, it took an hour for the doctor to reach the hospital, the patient survived

Meerut: जाम ने जकड़ा शहर, डॉक्टर को अस्पताल पहुंचने में लगा एक घंटा, मरते-मरते बचा मरीज

Thu, 13 Jul 2023 04:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jul 2023 04:43 PM IST
सार

मेरठ में जाम की समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा है। गुरुवार को भी शहर में जाम के कारण एक मरीज मरने से बच गया। दरअसल जाम में फंसे डॉक्टर को अस्पताल पहुंचने में एक घंटा लग गया।

विज्ञापन
Meerut: Jam gripped the city, it took an hour for the doctor to reach the hospital, the patient survived
jaam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ पुलिस प्रशासन की लापरवाही से लोगों की जान पर भी बन आई है। गुरुवार को जगह-जगह कट बंद किए जाने की वजह से शारदा रोड आवास से केएमसी अस्पताल जाने में डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता को एक घंटा लग गया।
विज्ञापन


वे पुलिस वालों से कहती रही कि मरीज को देखने जा रहे हैं लेकिन उनको जाने नहीं दिया गया। कई किलोमीटर घूमकर जैसे तैसे वह अस्पताल पहुंची, एक घंटा लग गया। इससे मरीज की जान जाते-जाते बची। डॉक्टरों का कहना है कि कम से कम पुलिस इस बात का ध्यान रखे कि अस्पताल जाने के लिए डॉक्टर जाएंगे तो कहां से जाएंगे। 
विज्ञापन


कावड़ यात्रा के चलते पुलिस प्रशासन ने शहर के सारे कट बंद कर दिए हैं। अस्पतालों के आसपास भी यह नहीं देखा गया कि मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर कहां से जाएंगे। सारे कट बंद करके पुलिस प्रशासन ने बस अपनी ड्यूटी खत्म कर दी है। सारा शहर जाम से कराह रहा है। लोग व्यवस्था को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक के अधिकारियों ने किसी भी रोड पर घूमकर यह देखने की जरूरत नहीं समझी कि चंद कदमों की दूरी को दूसरी साइड जाने वाला व्यक्ति कितने किलोमीटर जाकर पार करेगा। बस बैरिकेडिंग करके लोगों को घरों में कैद कर दिया गया है। सबसे बुरा हाल दिल्ली रोड पर है। मोहकमपुर और देवलोक के लोगों को दूसरी साइड जाने के लिए कई किलोमीटर दूर टीपी नगर गेट से होकर आना पड़ रहा है। 

शारदा रोड पर रहने वाले लोग आखिर कहां से जाएं
शारदा रोड पर रहने वाले लोगों की आफत आ गई। फुटबाल चौक तक रास्ता पहले ही बंद है। दिल्ली चुंगी से  टीपीनगर की तरफ वनवे हो चुका है, यह रोड पहले से ही बहुत संकरी है। ऐसे में लोगों के पास सीओ ब्रह्मपुरी पुराना ऑफिस होते हुए मेट्रो प्लाजा के सामने वाला रास्ता बचता है। लेकिन पुलिस ने मेट्रो प्लाजा के सामने भी बैरिकेडिंग करके कट को बंद कर दिया है। ऐसे मैं यहां के लोग कैद हो गए हैं।

शारदा रोड पर रहने वाले सत्यम का कहना है कि पुलिस अधिकारियों को यह देखना चाहिए कि यहां से लोग जाएंगे तो कहां से निकलेंगे। यही हाल दूसरी कई कॉलोनियों का भी है। लोग जाम से जूझ रहे हैं और कहीं भी ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आ रही है। आखिर समझ नहीं आ रहा है कि जब सारा पुलिस फोर्स कांवड़ ड्यूटी में लगा है तो फिर सड़क पर वह क्यों नहीं नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed