फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Jali kothi case, suspected role of SO after Yusuf many posted on Facebook by

जली कोठी मामला: सवालों के घेरे में एसओ, बहुत कुछ कहती हैं फेसबुक पर ये फोटो और पोस्ट

Sun, 17 May 2020 01:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 May 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut Jali kothi case, suspected role of SO after Yusuf many posted on Facebook by
बादशाह की फेसबुक पोस्ट में एसओ को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया है। पोस्ट में वह एसओ के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये जली कोठी मामले से पहले पोस्ट किए गए थे। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में देहली गेट पुलिस और यूसुफ उर्फ बादशाह की जुगलबंदी इतनी गहरी थी कि प्रशासन को दावत की सूचना देने वाले ने भी अधिकारियों को इसके बारे में एसओ देहली गेट को बताने से मना किया था। जिसके कारण ही एडीएम सिटी और सीओ कोतवाली ने खुद जाकर छापा मारा था। 

विज्ञापन


वहीं, 10 माह पहले हुए बवाल में बदर अली के साथ यूसुफ उर्फ बादशाह के जेल जाने का खुलासा होना भी चौंका रहा है। सवाल यह भी है कि क्या देहली गेट पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी या इसे भी जान बूझकर अधिकारियों से छिपाया गया। 
विज्ञापन


यूसुफ उर्फ बादशाह ने लॉकडाउन और हॉटस्पॉट के बावजूद दावत का इंतजाम किया। ऐसे में एसओ देहली गेट रविंद्र पलावत का मौके पर न पहुंचना अपने आप में सवालों के घेरे में है। यूसुफ उर्फ बादशाह समेत आठ लोगों के खिलाफ भले ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हो। लेकिन यूसुफ उर्फ बादशाह ने शुक्रवार रात ही फेसबुक पर पोस्ट अपलोड की कि ‘जेल के ताले टूट गए, यूसुफ बादशाह छूट गए’। जो कहीं न कहीं यह जता रहा है कि उसकी एसओ देहली गेट से नजदीकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: टूटा सब्र का बांध, सड़क पर उतरे प्रवासी मजदूर, हाईवे किया जाम, कई वाहनों के शीशे तोड़े


यही नहीं, फेसबुक पर इस दावत से पहले के भी कई फोटो और उनके साथ पोस्ट किए गए अल्फाज यूसुफ उर्फ बादशाह और थानेदार के संबंधों को जाहिर कर रहे हैं। इनमें थानेदार रविंद्र पलावत के साथ सेल्फी भी है। फेसबुक पर पूर्व में अपलोड फोटो में यूसुफ उर्फ बादशाह हाथ में डंडा लेकर घंटाघर, जली कोठी और आसपास के इलाके में लॉकडाउन का पालन कराने का दावा करता दिखाई पड़ रहा है। हालांकि आज उसने फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी देते हुए प्रकरण से पल्ला झाड़ लिया और माफी भी मांगी है।

‘बड़े भाई रविंद्र पलावत’
फेसबुक पर एक पोस्ट चार मई 2020 की दोपहर 13:04 बजे की अपलोड है, जिसमें यूसुफ उर्फ बादशाह दावा करता है कि जली कोठी में दो पक्षों में हुए झगड़े को निपटाने के लिए वह बड़े भाई रविंद्र सिंह पलावत के कहने पर मौके पर गया और स्थिति पर काबू पाया। एक और पोस्ट नौ मई 2020 को रात 12:46 बजे अपलोड की गई। जिसका मजमून यह दावा करता है कि बादशाह भाई की बुराई करने वालों को बड़े भाई रविंद्र पलावत थप्पड़ों से जवाब देते हैं। एक और पोस्ट 7 मई 2020 की शाम 4:21 बजे की है। जिसमें यूसुफ उर्फ बादशाह द्वारा कहा जाता है कि आपके छोटे भाई ने झगड़े को खुद ही निपटा दिया था। ये सभी पोस्ट 14 मई से पहले की ही हैं, जो बताने के लिए काफी हैं कि इन्हीं संबंधों के बल पर यूसुफ ने रेड जोन मेरठ में लॉकडाउन और हॉटस्पॉट को धता बताकर 50 से ज्यादा लोगों की दावत की। लेकिन देहली गेट एसओ ने कुछ नहीं कहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed