फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Migrant laborers blocked Ambala Highway in Saharanpur

सहारनपुर: टूटा सब्र का बांध, सड़क पर उतरे प्रवासी मजदूर, हाईवे किया जाम, कई वाहनों के शीशे तोड़े

Sun, 17 May 2020 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 May 2020 10:07 AM IST
सार

  • बिहार के श्रमिकों ने सहारनपुर में अंबाला हाईवे जाम किया
  • मजदूरों ने जमकर हंगामा किया और कई वाहनों के शीशे भी तोड़े
  • हंगामे के बाद प्रशासन ने किया 46 बसों का इंतजाम 

विज्ञापन
Migrant laborers blocked Ambala Highway in Saharanpur
प्रवासी मजदूरों ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में प्रवासी मजदूर रविवार सुबह बड़ी तादाद में सड़क पर उतर आए। इस दौरान मजदूरों ने अंबाला हाईवे जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। स्थानीय पुलिस पर सैकड़ों मजदूर भारी पड़े तो आरएएफ को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान कुछ श्रमिकों ने वाहनों पर डंडों से प्रहार या। कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी उपेंद्र कुमार ने किसी तरह श्रमिकों को शांत कराया। साथ ही बसें मंगवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार सुबह मजदूरों का सब्र टूट गया और सभी मजदूर शेल्टर होम से निकलकर अंबाला हाईवे पर आ गए। मजदूरों ने यहां जाम लगा दिया। हंगामा देख प्रशासन-पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर डीआईजी उपेंद्र कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह कामगारों को समझाने के बाद शांत किया। 
विज्ञापन


श्रमिकों का कहना है कि उनके पास खाने-पीने के लिए न तो राशन है न ही उनके पास पैसे हैं। उनकी मांग है कि वे अपने घर जाना चाहते हैं। प्रशासन और सरकार से मांग कर रहे हैं कि किसी तरह उन्हें उनके राज्य बिहार भिजवा दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं काफी देर चले हंगामा के बाद प्रशासन ने लगभग 46 बसों का इंतजाम किया। बताया गया कि ये सभी बसें इन श्रमिकों को गोरखपुर के रास्ते बिहार बॉर्डर तक छोड़ेंगी। इस दौरान परिवार वालों को प्राथमिकता दी गई। 

यूपी: तहसीलदार के बाद एसडीएम पर गिरी गाज, डीएम ने मांगा था जवाब, ये है पूरा मामला

Migrant laborers blocked Ambala Highway in Saharanpur
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
उधर, जानकारी लगने पर कमिश्नर संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मजदूरों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन मजदूर बेहद गुस्से में हैं और इन्होंने हाईवे पर कब्जा कर लिया है। बसों का इंतजाम करने की बात पर ये किसी तरह शांत हुए।

वहीं गंभीर बात यह है कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ गई। हजारों की भीड़ में इकट्ठा हुए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। 

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि अधिकतर मजदूर बिहार राज्य के हैं। ये सभी पैदल चलकर नदी के रास्ते यहां आए हुए थे। इन्होंने यहां से आगे बढ़ने का प्रयास किया तो प्रशासन ने इन्हें रोकर राधा स्वामी सत्संग व्यास में रखा गया था। प्रशासन ने इनके खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था की हुई थी। साथ ही इन्हें ट्रेन से बिहार भेजने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। लेकिन रविवार सुबह ये श्रमिक सड़क पर उतर आए और हंगामा किया।

उधर, बागपत जनपद में भी यूपी हरियाणा बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों ने जाम लगाया। श्रमिकों को निवाड़ा चौकी पर पुलिस ने रोक लिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed