फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut is the third most polluted city in NCR.

Meerut News: मेरठ एनसीआर में तीसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर

Wed, 25 Oct 2023 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Meerut is the third most polluted city in NCR.
मोदीपुरम (मेरठ)। चौबीस घंटे में एनसीआर में हवा चलने से प्रदूषण में गिरावट आई है, लेकिन एनसीआर में मेरठ अब भी तीसरे नंबर पर बना हुआ है। पहले नंबर पर ग्रेटर नोएडा और दूसरे पर दिल्ली रहा।
विज्ञापन

एनसीआर में खराब हो रही हवा के चलते एक्यूआई का स्तर बढ़ा हुआ्र है। सोमवार को मेरठ देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। मंगलवार को एक्यूआई 316 से गिरकर 202 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा 248 और दिल्ली 219 के बाद मेरठ तीसरे नंबर पर रहा। अभी हरियाणा और पंजाब में जलाई जानी वाली पराली का असर भी आने वाले समय में दिखाई देगा। बढ़ते तापमान के चलते लागू किए गए ग्रेप सिस्टम को मेरठ में भी दिल्ली की एक्यूआई की तर्ज पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
बेगमपुल रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित
मंगलवार को मेरठ में बेगमपुल सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, यहां एक्यूआई 240 रहा। दिल्ली रोड पर 228 एक्यूआई रहा जबकि पल्लवपुरम में 214 दर्ज किया गया। इसके अलावा गंगानगर में 190, जयभीमनगर में 188 एक्यूआई रहा। कई जगह कूड़ा भी जलाया जा रहा है, जिस कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप टेन शहर में प्रदूषण का हाल
ग्रेटर नोएडा 248
दिल्ली 219्र
मेरठ 202
हापुड़ 200
मुरादाबाद 188
मुजफ्फरनगर 180
शामली 170
गाजियाबाद 178
नोएडा 166
बागपत 140
------


रात का तापमान गिरा
मोदीपुरम। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ रही ठंड का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखता जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ रात में मौसम ठंडा होता जा रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाह का कहना है कि दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहेगा जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री के गिरावट के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed