फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut is the sixth most polluted city in the NCR, nights are getting colder.

Meerut News: एनसीआर में छठा सबसे प्रदूषित मेरठ, सर्द होने लगीं रातें

Sun, 16 Nov 2025 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Meerut is the sixth most polluted city in the NCR, nights are getting colder.
मोदीपुरम। शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार लाल श्रेणी में चल रहा है। शनिवार को मेरठ एनसीआर में छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 365 तक पहुंच गया। सांसों पर संकट गहरा रहा है। वहीं, शहर में रातें ठंडी होने लगी हैं। शुक्रवार की रात सीजन में सबसे ठंडी रही।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण के कारण लगातार सांस और अस्थमा के रोगी बढ़ रहे हैं। ग्रैप का तीसरा चरण लागू है लेकिन प्रदूषण कम नहीं हो पा रहा है। शहर के कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर गंभीर रहा। गंगानगर में एक्यूआई 342, जयभीम नगर में 376, पल्लवपुरम 377, बेगमपुल 372 और दिल्ली रोड पर 379 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन और रात में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सीजन में शुक्रवार रात सबसे ठंडी दर्ज की गई। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति शनिवार को थोड़ी कम रही। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अब तेजी से मौसम बदलेगा और रात के साथ दिन में भी ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed