फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Inspector picked up the neighbor instead of the murderer, mother died in shock

Meerut: दबिश में हत्यारोपी की जगह पड़ोसी को उठाया, सदमे में मां की मौत, इमरान बोला, पुलिस ने मेरी मां छीन ली

Wed, 06 Nov 2024 09:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 06 Nov 2024 09:21 PM IST
सार

इमरान चिल्लाता रहा कि वह हमीद नहीं है, लेकिन दरोगा ने उसकी एक नहीं सुनी। जब पुलिस उसे ले जाने लगी, तो मां पीछे दौड़ी। अचानक सदमे में आकर मां की मौत हो गई। ग्रामीण आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Inspector picked up the neighbor instead of the murderer, mother died in shock
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरोपी की जगह पड़ोसी युवक को हिरासत में लेने पर उसकी मां को ऐसा सदमा लगा कि उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद भावनपुर पुलिस लौट गई। 
विज्ञापन

भावनपुर निवासी हमीद के खिलाफ मवाना थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। मवाना पुलिस हमीद की तलाश में दबिश दे रही है। मंगलवार रात को हमीद की जगह पड़ोसी इमरान को हिरासत में ले लिया। इमरान ने अपना नाम बताया और कहा कि वह हमीद नहीं है, लेकिन दरोगा ने एक नहीं सुनी और गालीगलौज करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर इमरान की मां सबीला (55) बाहर निकल आई। पुलिस हिरासत में बेटे इमरान को देख वह पीछे दौड़ी। तभी अचानक सबीला की हालत बिगड़ गई। लोग सबीला को उठाकर पास ही डाक्टर के क्लीनिक पर ले गए, जहां से गंभीर हालत बताते हुए अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान प्रधान रुस्तम भी पहुंच गए। उन्होंने दरोगा को सबीला की हालत बिगड़ने की जानकारी दी तो वह इमरान को छोड़कर उल्टे पांव लौट गए। इमरान अपनी मां को अस्पताल के लिए लेकर दौड़ा, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर भावनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। 
 
विज्ञापन

इमरान ने बताया कि हमीद का लेनदेन का विवाद चल रहा है। उसी मामले में नईम व नजर मोहम्मद पुत्रगण खुरशेद निवासी बहादरपुर परीक्षितगढ़ दरोगा व एक सिपाही को लेकर आये थे। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि पुलिस शाम को दबिश देने पहुंची थी लेकिन मौत रात को हुई है। पुलिसकर्मियों की दबिश से कोई मौत नहीं हुई है।
 

पुलिस ने इमरान पर दबाव बनाकर दूसरी तहरीर लिखवाई
इमरान की तहरीर पर नईम, नजर मोहम्मद निवासी बहादुरपुर परीक्षितगढ़ और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इमरान ने दूसरी तहरीर में बताया कि नईम और नजर मोहम्मद दो अज्ञात लोगों के साथ मेरे घर पर आए और हमीद के बारे में पूछा कि वह कहां है तो मैंने कहा मुझे मालूम नहीं है। इसी बात पर नईम व नजर आगबबूला हो गए और गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे। जिसे सुनकर मां सबीला घबरा गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। पहली तहरीर में दरोगा के खिलाफ भी आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed