{"_id":"69e90a2bf07056c5910d0b12","slug":"meerut-in-falavada-mining-mafia-chased-and-beat-a-senior-bjp-leader-and-threatened-him-with-a-pistol-fir-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: फलावदा में खनन माफिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमंचा दिखाकर धमकाया; 10 पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: फलावदा में खनन माफिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमंचा दिखाकर धमकाया; 10 पर FIR
Wed, 22 Apr 2026 11:21 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:21 PM IST
सार
मवाना पश्चिम के मंडल महामंत्री राजकुमार सैनी को खनन माफियाओं ने पकड़ लिया। उनके मोबाइल से खनन की वीडियो डिलीट करके पीटा। तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। राजकुमार सैनी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
फलावदा थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक वरिष्ठ नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मवाना पश्चिम के मंडल महामंत्री राजकुमार सैनी ने आरोप लगाया है कि खनन माफिया और उनके गुर्गों ने उन्हें घेरकर बर्बरता से पीटा और उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर धमकाया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, माफियाओं ने राजकुमार सैनी के मोबाइल से खनन की करतूतों की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी और फोन भी छीन लिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे राजकुमार सैनी ने तीन नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ फलावदा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह घटना फलावदा थाना इलाके के अमरौली गांव की बताई जा रही है। पीड़ित राजकुमार सैनी मवाना पश्चिम मंडल के महामंत्री हैं। उनका आरोप है कि उनके खेत के बराबर में आठ से ज़्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन लगाकर अवैध खनन किया जा रहा था। इससे उनकी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो खनन माफियाओं और उनके साथियों ने तमंचे के बल पर उन्हें आतंकित किया और जमकर मारपीट की।
बीजेपी नेता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा नेताओं में रोष
इस घटना ने क्षेत्र में खनन माफियाओं के बढ़ते आतंक को उजागर किया है। बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने इस मामले पर गहरा रोष व्यक्त किया है और प्रदेश सरकार से खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है कि कैसे माफिया खुलेआम इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
ये भी देखें...
बंदरिया के कब्जे में बच्ची: सब पर हमला और बच्ची को दुलार, मोबाइल पर सुनाई हनुमान चालीसा, तब जाकर छोड़ा
इस घटना ने क्षेत्र में खनन माफियाओं के बढ़ते आतंक को उजागर किया है। बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने इस मामले पर गहरा रोष व्यक्त किया है और प्रदेश सरकार से खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है कि कैसे माफिया खुलेआम इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
ये भी देखें...
बंदरिया के कब्जे में बच्ची: सब पर हमला और बच्ची को दुलार, मोबाइल पर सुनाई हनुमान चालीसा, तब जाकर छोड़ा