फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Imam of the mosque accused the traffic policeman of assault

Meerut: मस्जिद के इमाम ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप

Mon, 06 Mar 2023 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Mar 2023 12:40 PM IST
सार

सरधना निवासी एक इमाम ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। इमाम ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Meerut: Imam of the mosque accused the traffic policeman of assault
मेरठ न्यूज, इमाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे सरधना निवासी एक इमाम ने ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाइक चेकिंग के दौरान ट्रैफिक कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। वही उनके साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया।

विज्ञापन


सरधना निवासी नसीम अहमद पुत्र मुस्तफा ने बताया कि वह तय्यब मस्जिद डिवाई नगर में इमाम है। इमाम का आरोप है कि वह सरधना से डिवाइ नगर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: चंदे पर बवाल: महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, फेंकीं बोतलें, लखनऊ तक गूंजा मामला, आज ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन


खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उनकी बाइक को रोका ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बिना किसी बात के उनके साथ अभद्रता कर दी। उनके मुंह पर दो मुक्के मार दिए। वही उनकी बाइक सीज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर इमाम व उनके साथी को मौके से भेज दिया। इमाम का कहना है कि वह एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाएंगे।

दूसरी और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का कहना है कि वह खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने चेकिंग के लिए बाइक रुकने का इशारा किया था। जिस पर इमाम के साथी ने होमगार्ड पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर खड़े हेड कांस्टेबल पर भी बाइक चढ़ाने की कोशिश की गई। उसके बाद पीछा कर इनाम व उसके साथी को रोका गया। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने चेतावनी देकर इमाम को छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed