फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: I do not talk I destroy the family by shooting! man threatened mobile store staff

Meerut: मैं बात नहीं करता; गाेलियां मारकर परिवार खत्म करता हूं! युवक ने मोबाइल स्टोर के स्टॉफ को दी धमकी

Sun, 17 Dec 2023 06:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Dec 2023 06:04 PM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम के चौहान मार्केट में ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति ने मोबाइल स्टोर के स्टॉफ के साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दे डाली। इससे स्टाफ दहशत में आ गया। वहीं यह घटना कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक ने पुलिस से गुहार लगाई है।
 
 

विज्ञापन
Meerut: I do not talk I destroy the family by shooting!  man threatened mobile store staff
दुकन में मौजूद आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम निवासी मोबाइल स्टोर के मालिक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति पर दुकान में घुसकर स्टॉफ के साथ गाली गलौज व गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार को पीड़ित दुकान मालिक ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पल्लवपुरम निवासी सरदार गुरुशरण ने बताया कि उनकी पल्लव टावर में बिट्टू जनरल स्टोर व चौहान मार्केट में बिट्टू मोबाइल स्टोर के नाम से दुकान है। बताया कि शनिवार को वह अपने भाई के साथ मेरठ से बाहर गए थे। इस दौरान दुकान पर स्टॉफ मौजूद थे।
विज्ञापन

आरोप है कि चौहान मार्केट में ब्यूटी पार्लर करने वाली संचालिका के पति उनकी बिट्टू मोबाइल स्टोर पर पहुंचे और स्टॉफ व उपभोक्ताओं के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। स्टॉफ ने दुकान मालिक के बाहर होने की बात कहीं और रविवार को आने के लिए उक्त व्यक्ति से कहा लेकिन आरोपी ने स्टॉफ से कहा कि वह बात नहीं करता, केवल गोलियां मारकर परिवार खत्म करता है।

कहा कि उसकी पिस्टल में छह गोली है और स्टॉफ पांच लोगों का है, तुम्हारे लिए पांच गोली काफी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद से ही स्टॉफ में दहशत का माहौल है। दुकान मालिक गुरुशरण के पहुंचने पर स्टॉफ ने उन्हें जानकारी दी।

रविवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed