सुहागरात को पति ने किया ऐसा कांड, हो गईं नवविवाहिता की जिंदगी बर्बाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। पति ने सुहागरात में पत्नी के साथ ऐसा कांड किया कि उसकी जिंदगी ही बर्बाद हो गई। जानिए आखिर मामला है क्या।
मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती कि जिंदगी किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने बर्बाद कर दी है। सुहागरात के ही दिन पति ने चुपचाप लड़की के अश्लील फोटो खींच लिए और शादी के दो माह बाद ही फेसबुक पर वायरल कर दिए। इतना ही नहीं बल्कि उसे घर से भी निकाल दिया गया।
आरोपी पति ने धमकी दी थी कि यदि उसने दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया तो उसके इन फोटो को वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। लड़की कुछ दिन चुप रही, लेकिन कुछ दिनों बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस से शिकायत करते ही आरोपी पति ने लड़की के अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिए। पीड़ित लड़की ने फिर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, इस कॉलोनी की रहने वाली एक युवती की शादी मेडिकल क्षेत्र की ही एक कॉलोनी निवासी एक युवक से दो माह पूर्व हुई थी। लड़की का कहना है कि उसका पति और अन्य ससुराल वाले उसके पिता के द्वारा दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। इसलिए पति ने सुहागरात को ही उसे घर से निकालने का प्लान बनाया। उसने एक खिड़की में मोबाइल छिपाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए और सुहागरात की सुबह ही धमकी दी कि यदि वह अपने पिता से अतिरिक्त दहेज लेकर नहीं आई तो उसे घर से निकाल दिया जाएगा। लड़की ने अपने पिता से बात की तो वह भी हैरान रह गए। दहेज नहीं मिला तो नवविवाहिता को घर से निकाल दिया गया। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में रह रही है।
विवाहिता का कहना है कि डेढ़ माह तक भी जब ससुराल वालों का कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। यह शिकायत करने के एक सप्ताह बाद उसके पति ने उसके फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। यही नहीं उसे गंदी- गंदी गालियां भी पोस्ट की। सोमवार की सुबह एसपी क्राइम शिवराम यादव से मिली युवती ने बताया कि यदि उसके पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह कुछ भी कर सकती है।
शिवराम यादव ने बताया कि युवती का मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पति के खिलाफ आईटी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/