{"_id":"67f688e452199defcb0d0ea1","slug":"meerut-husband-married-second-time-when-wife-protested-he-stabbed-her-in-the-stomach-in-front-of-daughter-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पति ने की दूसरी शादी, पत्नी ने किया विरोध तो बेटी के सामने ही पेट में घोंप दी बाल काटने वाली कैंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पति ने की दूसरी शादी, पत्नी ने किया विरोध तो बेटी के सामने ही पेट में घोंप दी बाल काटने वाली कैंची
Wed, 09 Apr 2025 08:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 09 Apr 2025 08:31 PM IST
सार
मोहल्ला इत्तेफाकनगर निवासी साकिब सैलून चलाता है। उसने शादी की और दूसरी पत्नी को घर ले आया, जबकि पहली पत्नी लाइबा को किराए के मकान में ले जाकर रख दिया। इसी का विरोध करने पर उसने पहली पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला इत्तेफाकनगर में लाइबा (25) को उसके पति साकिब ने पेट में कैंची घोंपकर घायल कर दिया। छह साल की बेटी के सामने ही उसने हमला किया। बाद में पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
इफ्तेफाकनगर निवासी लाइबा ने बताया कि उसके पति साकिब की सैलून की दुकान है। साकिब ने उसके होते हुए दूसरी शादी कर ली है। मंगलवार देर रात साकिब घर पर आया तो लाइबा ने दूसरी शादी करने का विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर साकिब ने लाइबा के पेट में बाल काटने की कैंची घोंप दी। इसके बाद वह वहां से भाग गया। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उसे घायल देख कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लाइबा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि लिसाडीगेट पुलिस ने आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त कैंची बरामद कर ली है। लाइबा की पहले शादी हो चुकी थी। पति के छोड़ने पर उसने साकिब से शादी की थी। अब कुछ समय पहले साकिब ने भी दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी को उसने अपने मकान में रखा है, जबकि लाइबा को किराए के मकान में रखा हुआ है। दूसरी शादी करने को लेकर दोनों में लगातार विवाद चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।