फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Husband had immoral relations with his wife after dowry demand was not met, demanded action from SSP

आपबीती सुन उड़े होश: बीवी से अश्लीलता की हदें पार, जेठ ने भी बाथरूम में खींचा, शौहर ने पंचायत में दिया तलाक

Tue, 07 Nov 2023 08:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Nov 2023 08:45 PM IST
सार

Meerut Crime News : दहेज की मांग पूरी न होने पर शौहर ने अपनी बीवी को अश्लील वीडियो दिखाई और उसके साथ कुकर्म किया। जेठ ने भी महिला को बाथरूम में खींच लिया। इसके बाद शौहर ने पंचायत में बीवी को तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन
Meerut: Husband had immoral relations with his wife after dowry demand was not met, demanded action from SSP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक युवक ने अश्लील वीडियो दिखाकर अपनी बीवी के साथ कुकर्म किया। पीड़िता के जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन


वहीं, मामला सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई तो महिला के शौहर ने उसे भरी पंचायत में तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी पांच महीने पहले लिसाड़ी गेट के युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी में एक लाख रुपये नकदी और बुलेट न मिलने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते रहे। एक दिन उसके शौहर ने भी अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ कुकर्म किया। लेकिन गृहस्थी बचाने के लिए वह सब कुछ बर्दाश्त करती रही। हद तो तब हो गई, जब एक दिन महिला के जेठ ने उसे बाथरूम में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने मायके वालों को मामले की जानकारी दी। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बीती 16 अक्तूबर को रिश्तेदारों की पंचायत बुलाई गई थी। महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने भरी पंचायत में उसे तीन तलाक का फरमान सुना दिया।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed