{"_id":"6137442c8ebc3e61d82f76f6","slug":"meerut-husband-gave-triple-talaq-to-wife-over-phone-from-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पति ने सऊदी अरब से पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, एसएसपी से मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पति ने सऊदी अरब से पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, एसएसपी से मांगा न्याय
Tue, 07 Sep 2021 04:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Sep 2021 04:21 PM IST
सार
परीक्षितगढ़ निवासी युवक ने अपनी पत्नी को सऊदी अरब से फोन कर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति के इशारे पर उसका ससुर भी उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने अपनी पत्नी को सऊदी अरब से फोन कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी आफिस पहुंचकर अफसरों से मदद की गुहार लगाई। आरोप है कि पति के इशारे पर उसका ससुर भी उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका है।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से आई युवती ने बताया कि उसकी शादी नवंबर, 2014 को हुई थी। शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी के करीब 11 माह बाद पति सऊदी अरब चला गया। वह भी अपने पिता के घर आकर रहने लगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: पत्नी को मारकर किया अंतिम संस्कार, मायके वालों को एक साल तक नहीं लगी भनक, अब पीछे लगीं पुलिस की तीन टीमें
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसकी ससुराल में केवल ससुर है जो अपनी पत्नी को 25 साल पूर्व तलाक दे चुका है। दो सितंबर को वह उनके घर आया और परिवार को राजी कर अपने साथ ले गया। उसने भरोसा दिलाया कि वह जल्द उसके बेटे के पास भेज देगा।
युवती ने बताया कि जब वह ससुराल पहुंची तो ससुर ने पति से फोन पर बात कराई। आरोप है कि पति ने कम दहेज का ताना देकर सऊदी अरब से ही फोन पर तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद वह रोने लगी।
युवती ने बताया कि इसी दौरान ससुर ने गलत नीयत से उसको पकड़ लिया। उस पर दबाव बनाया कि अगर वह उसके कहने पर चलेगी तो वह सारा मामला सुलझा देगा। विरोध पर ससुर ने मारपीट की। शोर सुनकर पास के लोग पहुंचे और फिर अपने पिता के पास पहुंची। यहां से युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची जहां उसने अधिकारियों ने न्याय की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने महिला को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।