{"_id":"64bc24c6f0e52517840d8d53","slug":"meerut-husband-gave-divorce-over-phone-case-filed-on-victim-s-complaint-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: फोन पर पति ने दे दिया तीन तलाक, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: फोन पर पति ने दे दिया तीन तलाक, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
Sun, 23 Jul 2023 12:20 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:20 AM IST
सार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद खजूरी खास थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है। आरोपी अपने परिवार के साथ मेरठ में रहता है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि 2021 में उसकी शादी मेरठ के रहने वाले एक युवक से हुई थी। आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बातों पर उसको पीटा जाने लगा। पति-पत्नी के बीच एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Meerut: थाने में आग लगते ही फटे सिलिंडर, तीन सिपाही झुलसे तो आठ नींद में पहली मंजिल से कूदे, बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग आकर महिला मायके में रहने के लिए आ गई। मई में उसके पति का फोन आया। आरोपी ने दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज करने के बाद उसे तीन तलाक दे दिया। काफी सोच-विचार करने के बाद पीड़िता पुलिस तक शिकायत लेकर पहुंची।