फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire in police station: Gas cylinder burst, three COP got scorched and eight jumped from the first floor

Meerut: थाने में आग लगते ही फटे सिलिंडर, दो सिपाही झुलसे तो आठ नींद में पहली मंजिल से कूदे, बाल-बाल बची जान

Sun, 23 Jul 2023 12:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jul 2023 12:04 AM IST
सार

शॉर्ट सर्किट से मेरठ के सरधना थाने में भीषण आग लग गई। यहां मैस में रखे कई सिलिंड आग की चपेट में आने से धमाके के साथ फटने लगे। वहीं आग की चपेट में आकर दो सिपाही झुलस गए जबकि साइबर सेल व मालखाने में रखा रिकॉर्ड और असलाह जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
Fire in police station: Gas cylinder burst, three COP got scorched and eight jumped from the first floor
fire in police station - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना थाने में शनिवार शाम करीब सात बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने से थाने की मेस में रखे कई गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से दो पुलिसकर्मी झुलस गए। 20 से अधिक वाहन जलकर राख हो गए। साइबर सेल और मालखाने में रखा रिकॉर्ड भी खाक हो गया। आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ियां दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। झुलसे पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Fire in police station: Gas cylinder burst, three COP got scorched and eight jumped from the first floor
fire in police station - फोटो : Amar Ujala

सरधना थाने में जिस वक्त आग लगी, उस वक्त मेस में फालोवर माया खाना बना रही थी। गैस पर सब्जी चढ़ाकर वह मेस के बाहर आ गई। इसी दौरान वहां पर बिजली के बोर्ड में स्पार्किंग के कारण आग लग गई। आग गैस सिलिंडर तक पहुंच गई। सिंलिंडर फटने से पूरा मेस आग की चपेट में आ गया। मेस में रखे एक के बाद एक कई सिलिंडर आग के संपर्क में आने से फट गए।

इसके बाद आग विकराल रूप से पूरे परिसर में फैल गई। साइबर सेल और मालखाने तक पहुंच गई। वहां पर रखे असलहे व अन्य रिकार्ड जल गए। मालखाने के इंचार्ज मुंशी हेमेंद्र, साइबर सेल से सिपाही सुमित राजौरा और पहरा दे रहे सिपाही केशव अत्री आग की चपेट में आ गए।

Fire in police station: Gas cylinder burst, three COP got scorched and eight jumped from the first floor
fire in police station - फोटो : Amar Ujala

साइबर सेल के बाहर खड़े मुकदमों से संबंधित दोपहिया वाहनों तक आग पहुंच गई। कई वाहनों में भी तेज धमाकों के साथ आग फैल गई। तब तक वहां जुटे पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने कुछ वाहनों को हटाया। आग लगने के तुरंत बाद दमकल को सूचना दी गई।

आधे घंटे बाद पहुंची दमकल ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। तब तक नगर निगम का पानी से भरा एक टैंकर भी धटना स्थल पर पहुंच गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पा सकीं। घटना का पता चलते ही एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत अन्य पुलिस अधिकारी व एसडीएम जागृति अवस्थी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

Fire in police station: Gas cylinder burst, three COP got scorched and eight jumped from the first floor
fire in police station - फोटो : Amar Ujala

पहली मंजिल से कूदे पुलिस वाले
थाने की पहली मंजिल पर स्टाफ के लिए बैरक बनी है। यहां सात-आठ पुलिसकर्मी आराम कर रहे थे। आग की लपटें पहली मंजिल तक पहुंची तो उनकी नींद खुली। उन्होंने छत से कूदकर अपनी जान बचाई।

शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी झुलसे हैं। साइबर सेल और मालखाने में रखा सामान भी जल गया। यह पता किया जा रहा है कि आग से कितना नुकसान हुआ है और क्या-क्या जला है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed