फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Husband closed the room from outside by handing over his wife to three friends

मेरठ: पत्नी को दोस्त के हवाले कर पति ने बाहर से बंद किया कमरा, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

Sat, 25 Dec 2021 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Dec 2021 12:23 PM IST
सार

मेरठ निवासी एक विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने उसे एक कमरे में दोस्त के साथ बंद कर दिया। यहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ और वीडियो बनाया गया। मामले में अफसरों ने मवाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Meerut Husband closed the room from outside by handing over his wife to three friends
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे अपने दोस्त के हवाले किया और वीडियो बनाया। ससुराल के अन्य लोगों से शिकायत की तो तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और अफसरों से मदद की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


महिला के मुताबिक उसकी शादी 2018 में खतौली मुजफ्फरनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। एक दिन पति अपने तीन दोस्तों व एक युवती को लेकर घर आया। उसने आपत्ति की, तो पति ने मारपीट की। इसके बाद उसे एक कमरे में दोस्त के साथ बंद कर दिया। यहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ और वीडियो बनाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरे कमरे में महिला का पति अपने दो अन्य दोस्त के साथ युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसका भी वीडियो बनाया गया। उसने सास को बताया, लेकिन सास ने कुछ नहीं किया। जेठ ने भी अभद्रता की। आरोप है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसी का लाभ उठाकर उसका पति 11 दिसंबर को उसे तीन तलाक देकर चला गया। वहीं पूरे मामले में अफसरों ने मवाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन का खौफ : विदेश से 82 लोग और आए मेरठ, 616 की जांच होनी बाकी, रिकॉर्ड में दो बार लिखे गए 192 लोगों के नंबर

अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
जानी थाना क्षेत्र के गांव की युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर एक अधिवक्ता ने सात माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। युवती का कहना है कि अधिवक्ता शादीशुदा भी है। वह और उसके परिजन धमकी दे रहे हैं कि कार्रवाई कराने पर अंजाम भुगतना होगा। उस पर 12 दिसंबर को जानलेवा हमले का प्रयास भी किया गया। 

महिला के साथ जेठ और देवर ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
टीपीनगर क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ और देवर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल कराया है। महिला के मुताबिक दो दिन पहले वह घर पर अकेली थी। पति काम पर गए थे। उनका जेठ आया और दुष्कर्म किया। देवर ने भी मारपीट कर दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर टीपी नगर विवेक शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 

पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ पर किशोर गिरफ्तार
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आरोपी किशोर को लिसाड़ी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व 16 वर्षीय किशोर ने बच्ची के साथ यह हरकत की। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे :  शुरू नहीं हुआ टोल, कंपनी बोली-नहीं मिला आधिकारिक पत्र

महिला से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की महिला से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़िता ने तहरीर दी है। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला ने थाने पहुंचकर बताया कि पड़ोसी युवक पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। शुक्रवार को भी वह उसे जबरन घर ले गया और बंधक बनाया। बाद में उससे मारपीट की। महिला का शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन पहुंचे। उन्होंने बंधन मुक्त कराया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत ले लिया गया है।  

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की मां का हाथ तोड़ा
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीड़िता के घर पर हमला कर छात्रा की मां का हाथ तोड़ दिया। 

एक गांव में मनचले ने इस छात्रा से छेड़छाड़ की और उसे खींचने का प्रयास किया। छात्रा बचकर निकली और स्कूल से लौटने के बाद परिजनों को जानकारी दी। परिजन युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि युवक खेद जताने की बजाय भाई के साथ लाठी डंडे लेकर छात्रा के घर पहुंचा और हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने मारपीट की। परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। बाद में पीड़ित पक्ष ने एक वीडियो सहित तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, मगर वे गिरफ्त में नहीं आ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed