फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Husband checked mobile, argument escalated, woman committed suicide by consuming poison

Meerut: पति ने किया मोबाइल चेक, कहासुनी होने पर बढ़ गई बात, महिला ने जहर खाकर दे दी जान

Thu, 09 Apr 2026 08:43 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 09 Apr 2026 08:43 AM IST
सार

पावली खास में अमित ने अपनी पत्नी अंजली का मोबाइल चेक कर लिया था। इसी को लेकर दोनों में लड़ाई हो गई थी। इसके बाद अंजली ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने अमित को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Meerut: Husband checked mobile, argument escalated, woman committed suicide by consuming poison
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास गांव में फोन चेक करने को लेकर पति से विवाद के बाद अंजली ने छह अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवाई खा ली थी। हालत बिगड़ने पर पति अमित ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला की सात अप्रैल को मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी अंजली की शादी सात वर्ष पूर्व पावली खास निवासी अमित से हुई थी। अमित प्राइवेट कंपनी में काम करता है। छह अप्रैल को वह ड्यूटी के बाद घर पहुंचा था। अमित ने घर पहुंचकर पत्नी का फोन चेक किया था। इसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया था। महिला ने गुस्से में कीटनाशक पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत का पता चलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि महिला को लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed