फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Hostel owner misbehaved with student in uttar pradesh

आधी रात में हॉस्टल संचालक की शर्मनाक करतूत, नशे की हालत में छात्रा के कमरे में घुसा और...

Thu, 22 Nov 2018 09:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 22 Nov 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Hostel owner misbehaved with student in uttar pradesh
फाइल फोटो

यूपी के मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र के एक गर्ल्स हॉस्टल में उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब हॉस्टल का संचालक नशे की हालत में एक छात्रा के कमरे में जा घुसा। परिजनों के साथ थाने पहुंची छात्रा ने हॉस्टल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए। काफी हंगामे के बाद समझौता हो गया।

विज्ञापन


मामला विजय नगर का है। एक व्यक्ति वेस्टर्न कचहरी रोड पर अपने आवास के एक हिस्से में गर्ल्स हॉस्टल चलाता है। हॉस्टल में एक दर्जन से ज्यादा युवतियां यहां रहकर पढ़ाई करती हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात यह व्यक्ति नशे की हालत में हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के कमरे में जा घुसा। यह देख छात्रा ने शोर मचा दिया। जिसके बाद पूरे हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया और दूसरे कमरों से भी अन्य छात्राएं बाहर आ गईं। इस दौरान हॉस्टल संचालक और छात्रा के बीच नोकझोंक हो गई। रात में किसी तरह मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


वहीं गुरुवार सुबह छात्रा के परिजन पहुंच गए और छात्रा को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हॉस्टल संचालक को थाने बुलवा लिया, जहां छात्रा ने हॉस्टल संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हॉस्टल संचालक आरोपों को निराधार बताता रहा। उसका कहना था कि उसकी पत्नी से उसका विवाद हुआ था। पत्नी नाराज होकर एक छात्रा के कमरे में चली गई। वह अपनी पत्नी को बुलाने पहुंचा था। इसी दौरान छात्रा से उसकी नोकझोंक हो गई। पुलिस की मौजूदगी में काफी देर हंगामा होता रहा। 

इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि गलतफहमी के चलते विवाद बढ़ गया था। हॉस्टल संचालक के माफी मांगने पर समझौता हो गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed