फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Homeguard tried suicide, and is not angry with not getting salary for three months

वेतन न मिलने से नाराज होमगार्ड ने केरोसिन डालकर की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 18 Jan 2019 04:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Jan 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Homeguard tried suicide, and is not angry with not getting salary for three months
होमगार्ड को बचाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में शुक्रवार को एक होमगार्ड ने थाना सिविल लाइन के पास कमिश्नरी चौहारे पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप है कि पिछले तीन महीने से होमगार्ड का वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से होमगार्ड का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

विज्ञापन


ये है मामला
बुलंदशहर के सैदपुर निवासी होमगार्ड मुकेश कुमार परिवार के साथ पावली खुर्द में रह रहा है। वह यूपी 100 की पीआरवी पर तैनात है। बताया गया कि पिछले तीन माह से होमगार्ड का वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते होमगार्ड और उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं शुक्रवार को होमगार्ड ने कमिश्नरी चौराहे पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान आसपास के लोग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह होमगार्ड से केरोसिन की बोतल छीनी।

विज्ञापन

वहीं सिविल लाइन इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी भी मौके पर पहुंचे। यूपी 100 के प्रभारी एसपी संजीव वाजपेयी का कहना है कि जांच कराई जा रही है कि होमगार्ड का वेतन क्यों नहीं मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही होमगार्ड का वेतन दिलवाया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed