फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut-Hapur Lok Sabha seat BJP MP Rajendra Agarwal found Corona positive

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल कोरोना पाॅजिटिव, दिल्ली एम्स में भर्ती

Sun, 25 Oct 2020 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Oct 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut-Hapur Lok Sabha seat BJP MP Rajendra Agarwal found Corona positive
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजेंद्र अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने की पुष्टि करते हुए बताया कि सांसद पिछले दो दिन से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने वहीं पर अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें वह पाॅजिटिव पाए गए। बतां दें कि इससे पहले किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी भी कोरोना संक्रमित निकल चुके थे। 

विज्ञापन


दो दिन से ज़ुकाम की शिकायत थी, और कोई लक्षण नहीं
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अब वह स्वस्थ हैं। एसिंप्टोमेटिक हैं यानी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। जल्द ही वह कोरोना को हरा देंगे। साथ ही उन्होंने अपील भी की है कि बीते दिनों जो लोग उनके संपर्क में रहे हैं, उन्हें भी एहतियात बरतते हुए अपनी कोरोना जांच करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो दिन से ज़ुकाम की शिकायत थी, फिजिशियन डॉ विश्वजीत बैंबी से परामर्श लिया था। शनिवार को दिल्ली आ गए थे। जांच कराई तो रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद उनके हाल जानने के लिए फोन घनघनाने लगे। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि सांसद के कोरोना पॉजिटिव आने से अब उन लोगों को भी अपनी जांच करानी होगी, जो बीतेे दिनों उनके संपर्क में थे। उनके संपर्कवालों की सूची बनवाई जा रही है। इससे पहले मेरठ में किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी समेत कई भाजपा नेता कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed