फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: GST Raid on RPG Groups Recycling Firm in Meerut, rs1.29 Crore Tax Evasion Detected

Meerut: RPG ग्रुप की रिसाइकिल फर्म पर GST का छापा, 1.29 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Thu, 08 Jan 2026 04:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 08 Jan 2026 04:24 PM IST
सार

मेरठ के मवाना रोड स्थित RPG ग्रुप से जुड़ी रिसाइकिल फर्म पर GST विभाग ने छापा मारकर 1.29 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। फर्म ने 7.23 करोड़ की फर्जी खरीद दिखाई थी।

विज्ञापन
Meerut: GST Raid on RPG Groups Recycling Firm in Meerut, rs1.29 Crore Tax Evasion Detected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

मेरठ के मवाना रोड स्थित RPG ग्रुप से जुड़ी RPG इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर स्टेट जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.29 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। विभाग ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।

विज्ञापन


 कई महीनों से चल रही थी गोपनीय जांच
ज्वाइंट कमिश्नर अमित कुमार पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई मंगलवार सुबह की गई। जीएसटी विभाग पिछले कई महीनों से गोपनीय रूप से फर्म के लेन-देन और डेटा का विश्लेषण कर रहा था। जीएसटी पोर्टल पर निर्माण लागत और कच्चे माल की खरीद में अनियमितताएं सामने आने के बाद छापेमारी की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: सरधना में महिला पर हमला-बेटी के अपहरण का प्रयास, पुलिस की 5 टीमें अलर्ट, SSP ने कही ये बात 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोगस फर्मों से 7.23 करोड़ की फर्जी खरीद
जांच में सामने आया कि फर्म प्लास्टिक स्क्रैप से स्टेपल फाइबर तैयार करती है। फर्म ने 7.23 करोड़ रुपये की खरीद केवल कागजों पर दिखाई, जबकि माल की वास्तविक आपूर्ति नहीं हुई। बोगस फर्मों से फर्जी इनवॉइस के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ लिया गया।

बिना ई-वे बिल के भी खरीदारी
जीएसटी विभाग के अनुसार, फर्म द्वारा बिना ई-वे बिल के भी भारी मात्रा में खरीद दिखाई गई। कंप्यूटर डेटा, स्टॉक रजिस्टर और सेल-परचेज दस्तावेजों की जांच के दौरान टैक्स चोरी की पुष्टि हुई।

1.02 करोड़ रुपये जमा, जांच जारी
कार्रवाई के बाद फर्म ने 1.02 करोड़ रुपये का टैक्स विभाग में जमा करा दिया है। एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-2) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अन्य दस्तावेजों और तथ्यों की गहन जांच जारी है। उन्होंने व्यापारियों को केवल वैध इनवॉइस और नियमों के अनुसार खरीदारी करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed