Meerut: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के काफिले ने बदला रास्ता, स्वागत स्थल से सीधे प्रशासनिक भवन पहुंचीं
मेरठ के सलावा में राज्य खेल विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का काफिला निर्धारित स्वागत स्थल के बजाय प्रशासनिक भवन पहुंच गया। अधिकारी भी तुरंत उनके पीछे दौड़ पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना क्षेत्र स्थित सलावा में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को उस समय अधिकारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का काफिला निर्धारित स्वागत स्थल पर रुकने के बाद अचानक प्रशासनिक भवन की ओर चला गया। स्वागत के लिए खड़े जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत जिले के आला अधिकारी भी तत्काल काफिले के पीछे दौड़ पड़े।
यह भी पढ़ें: UP: मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली मंडल में रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द-कुछ के रूट बदले
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय समेत जिले के आला अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्वागत स्थल पर मौजूद थे।
राज्यपाल का काफिला स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंचा और कुछ सेकंड के लिए रुका। इसके बाद अचानक उनका वाहन निर्धारित स्वागत स्थल के बजाय सीधे प्रशासनिक भवन की ओर बढ़ गया।
काफिले के पीछे दौड़े अधिकारी
राज्यपाल के वाहन को प्रशासनिक भवन की ओर जाता देख स्वागत स्थल पर मौजूद अधिकारियों में हलचल मच गई। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी तत्काल काफिले के पीछे दौड़ पड़े और कुछ ही देर में प्रशासनिक भवन पहुंच गए।
कुलपति ने किया स्वागत, विश्वविद्यालय का निरीक्षण
प्रशासनिक भवन में खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का पुष्प देकर स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों से वहां की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।