फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six Wagons of Goods Train Derail, Rail Traffic Hit in Delhi Division; Several Trains Cancelled and Diverted

UP: मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली मंडल में रेल यातायात प्रभावित, 53 ट्रेनें रद्द-कुछ के रूट बदले

Tue, 21 Jul 2026 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jul 2026 10:37 AM IST
सार

दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें रद्द, बदले मार्ग और नियंत्रित की गईं।

विज्ञापन
Six Wagons of Goods Train Derail, Rail Traffic Hit in Delhi Division; Several Trains Cancelled and Diverted
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी के छह लदे हुए डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है, जबकि कई ट्रेनों को नियंत्रित किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी-उमस से मिली राहत, वेस्ट यूपी में अगले 48 घंटे बरसेंगे बादल

विज्ञापन
Trending Videos

Six Wagons of Goods Train Derail, Rail Traffic Hit in Delhi Division; Several Trains Cancelled and Diverted
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला

कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग बदले
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर परिचालन सामान्य होने तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है।

गोल्डन टेंपल मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और शिवगंगा सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

Six Wagons of Goods Train Derail, Rail Traffic Hit in Delhi Division; Several Trains Cancelled and Diverted
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला

 53 ट्रेनें प्रभावित, 24 के मार्ग बदले गए
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार हादसे के कारण कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 24 ट्रेनों का मार्ग दिल्ली और नई दिल्ली के रास्ते बदल दिया गया है। 16 यात्री ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि पांच ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।

इसके अलावा आठ ट्रेनों को नियंत्रित किया गया है। आनंद विहार की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल और उत्तर मध्य रेलवे के मार्ग पर नियंत्रित किया गया।

ईएमयू और लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित
गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर चलने वाली कई उपनगरीय यात्री सेवाओं पर भी असर पड़ा है। गाजियाबाद से नई दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों को नई दिल्ली से ही चलाया गया, जबकि कुछ को गाजियाबाद स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया गया।

मगध एक्सप्रेस, गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत और उज्जैनी एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

Six Wagons of Goods Train Derail, Rail Traffic Hit in Delhi Division; Several Trains Cancelled and Diverted
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक यात्री सूचना सेवा या रेलवे सहायता नंबर 139 से जानकारी ली जा सकती है।

प्रभावित प्रमुख ट्रेनों की स्थिति
गाजियाबाद-पलवल यात्री ट्रेन को नई दिल्ली से चलाया गया। टुंडला-दिल्ली यात्री ट्रेन को गाजियाबाद पर ही समाप्त कर दिया गया, जबकि गाजियाबाद-नई दिल्ली यात्री ट्रेन को रद्द किया गया। मगध एक्सप्रेस, गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत और उज्जैनी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

वहीं अंबाला-दिल्ली विशेष ट्रेन, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत, लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर और जालंधर सिटी-दिल्ली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें सामान्य रूप से संचालित की गईं।

युद्धस्तर पर बहाली कार्य जारी
रेलवे की ओर से प्रभावित रेलखंड पर परिचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर बहाली कार्य किया जा रहा है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रेल यातायात जल्द से जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed