फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Glue applied on fruits pasted with stickers can make you ill, be careful

Meerut: स्टीकर चिपके फलों पर लगा गोंद कर सकता है बीमार, रखें सावधानी

Mon, 13 Feb 2023 01:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Feb 2023 01:48 PM IST
सार

बाजार से यदि स्टीकर लगे फल लाते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि फलों पर चिपके स्टीकर के नीचे लगा गोंद आपको बीमार कर सकता है। एफएसएसएआई ने इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

विज्ञापन
Meerut: Glue applied on fruits pasted with stickers can make you ill, be careful
स्टीकर लगे फल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फल सेहत के लिए काफी लाभदायक हैं, लेकिन फल तैयार करने में भी अब केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा है, लिहाजा फल खाते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो बीमार हो सकते हैं। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा है।

विज्ञापन


फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने एडवाइजरी भी जारी की है। दरअसल, फलों पर चिपकने वाले स्टीकर के नीचे लगे गोद से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। पेट और मुंह का संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की खाद्य सुरक्षा विंग ऐसे फल विक्रेताओं की समय-समय पर जांच करता है और सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाता है। सैंपल असुरक्षित आने पर दो लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसडीए की फल विक्रेताओं को भी हिदायत है कि स्टीकर लगाकर फल और सब्जी विक्रेता ग्राहकों के साथ धोखा न करें। इन स्टीकर का क्वालिटी में कोई लेना देना नहीं होता है। स्टीकर लगाने के लिए विक्रेता जिस गोंद का प्रयोग करते हैं उसमें केमिकल का प्रयोग किया जाता है। केमिकल्स की वजह से पेट की बीमारियां पैदा होती हैं।

यह भी पढ़ें:  Meerut: ट्रक चालक ने नशे में कई किलोमीटर तक कार को घसीटा, टला बड़ा हादसा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान

Trending Videos

दाग धब्बे छुड़ाने के लिए भी करते हैं इस्तेमाल
मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि फल विक्रेता फल के दाने के लिए भी स्टीकर का इस्तेमाल करते हैं। खादर प्रशासन स्टीकर लगे इन फलों की जांच करेगा। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाएगा। ऐसे फल बेचने वाले दुकानदारों पर खाद सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 55 के तहत कार्रवाई होगी।

स्टीकर हटाकर, वहां से फल काटकर खाएं
एफएसएसएआई का कहना है कि फल खरीदने से पहले उनकी क्वालिटी आदि के स्टीकर हटा दें, छिलका उतार कर और देकर ही फल का सेवन करें। बाजार में सेब, नाशपाती और आम आदि पर सबसे ज्यादा स्टीकर लगे होते हैं।

यह भी पढ़ें: Big Boss Season 16 : मेरठ की शेरनी अर्चना गौतम ने जीता हिंदुस्तान का दिल, किचन क्वीन के रूप में बनी पहचान

गोंद, मोम कर सकते हैं बीमार
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि फलों पर अगर केमिकल, गोद या मोम लगा है और इसका सेवन करते हैं तो यह सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे फलों को धोकर और छिलका उतारकर ही खाना चाहिए।

दो लाख रुपये जुर्माने का है प्रावधान
स्टीकर लगाना है तो वह ट्रांसपेरेंट पैकिंग में पैक करके उसके ऊपर स्टीकर लगा सकता है। अगर किसी फल सब्जी में यह लगाया जाता है तो यह अनसेफ कैटेगरी में आ सकता है। इसके लिए दो लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed