फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Big Boss Season 16 : मेरठ की शेरनी अर्चना गौतम ने जीता हिंदुस्तान का दिल, किचन क्वीन के रूप में बनी पहचान

Mon, 13 Feb 2023 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Feb 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
Big Boss Season 16:  big boss called Meerut Archana Gautam a kitchen queen, won the heart of India
अर्चना गौतम ने टॉप 4 में दर्ज किया नाम - फोटो : अमर उजाला

‘बिग बॉस सीजन 16’ कंटेस्टेंट अर्चना गौतम के समर्थन में मेरठ की जनता जुट गई है। ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले वीक चल रहा है और अब जल्द ही इस सीजन का विनर मिल जाएगा। मेरठ निवासी अर्चना गौतम भी शो में फाइनलिस्ट के तौर पर पहुंचीं और टॉप चार में अपनी जगह बना चुकी हैं। वहीं उनके परिजनों और समर्थकों द्वारा उनकी जीत के लिए जगह-जगह विशेष अभियान चलाकर अर्चना को वोट करने की अपील की जा रही है।  शहर के परतापुर  निवासी अभिनेत्री व मॉडल अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध ने लोगों से बेटी को जिताने की अपील की। उन्होंने बताया कि शो में बेटी ने खूब मेहनत की है।  



मेरठ की शेरनी अर्चना गौतम आज हिंदुस्तान की जनता के दिलों पर छा गईं। बिग बॉस सीजन 16 में किचन क्वीन के रूप में लोकप्रिय हुई अर्चना ने बेबाकी से शो में अपने मुद्दे रखे। रविवार को शो के ग्रांड फिनाले में अर्चना ने शीर्ष चार में जगह बनाई है। बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर मंच पर पहुंची अर्चना भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरठ और देश की जनता की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।

 

Big Boss Season 16:  big boss called Meerut Archana Gautam a kitchen queen, won the heart of India
अर्चना गौतम - फोटो : social media

शो के होस्ट सलमान खान ने अर्चना की तारीफ करते हुए कहा कि वे बिग बॉस के इतिहास की सबसे अनोखी प्रतिभागी रहीं। उन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ग्रांड फिनाले में अर्चना गौतम की माता सुनीता गौतम भी घर के भीतर पहुंचीं। साथ ही उनके भाई गुलशन गौतम और पिता गौतम बुद्ध भी रविवार को शो में नजर आए। 

Big Boss Season 16:  big boss called Meerut Archana Gautam a kitchen queen, won the heart of India
अर्चना गौतम - फोटो : social media

गंगानगर निवासी अभिनेत्री व मॉडल अर्चना गौतम नवंबर 2022 में कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस सीजन 16 के घर में पहुंची। पहले ही दिन उन्होंने घर में धमाल मचाना शुरू कर दिया। शो में उनके मुद्दे घरवालों को बेशक परेशान करते रहे, लेकिन जनता को बेहद पसंद आए। शो में वे इकलौती कंटेस्टेंट रहीं, जिन्होंने अपने दम पर ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया है। उनकी भागीदारी बाकी प्रतिभागियों से अधिक रही और ये बात बिग बॉस ने खुद अर्चना की तारीफ में भी कही थी। आज पूरे देश की जनता से उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Boss Season 16:  big boss called Meerut Archana Gautam a kitchen queen, won the heart of India
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
शो में अर्चना के बोल छा गए 
शो में अर्चना गौतम के बोल 'मार-मार के मोर बणा दूंगी...' खूब लोकप्रिय हुआ। मेरठ की बोली से उन्होंने जनता के दिलों में पहचान बनाई। उनकी सादगी और जमीन से जुड़े रहने के स्वभाव की तारीफ बॉलीवुड के कई सितारों ने भी की।
विज्ञापन
Big Boss Season 16:  big boss called Meerut Archana Gautam a kitchen queen, won the heart of India
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

गंगानगर में मनाया जश्न 
अर्चना गौतम को वोट देने के लिए उनके प्रशंसकों ने पिछले कई दिनों से अभियान चलाया हुआ था। रविवार को उन्हें ग्रांड फिनाले में देखने के लिए गंगानगर में बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई। ढोल नगाड़ों के साथ जनता ने उनकी जीत का जश्न मनाया। इस दौरान खूब आतिशबाजी भी हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed