{"_id":"5c7230e4bdec22737361cc12","slug":"meerut-girls-rucks-on-the-road-called-themselves-husband-and-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो सहेलियों का सड़क पर हंगामा, खुद को बताया पति-पत्नि, साथ रहने की जिद पर अड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो सहेलियों का सड़क पर हंगामा, खुद को बताया पति-पत्नि, साथ रहने की जिद पर अड़ीं
Sun, 24 Feb 2019 11:21 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के मेरठ में दो सहेलियों ने सड़क पर जमकर हंगामा कर दिया। परिजन एक युवती को अपने साथ घर ले जाने की जिद पर अड़े थे तो वहीं वह दूसरी युवती के साथ जाने की जिद अड़ी हुई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली दो युवतियों ने खुद को पति-पत्नी बताकर शनिवार को हंगामा कर दिया। पुलिस के अनुसार एक मकान में किराए पर रहने वाली किशोरी की मकान मालिक की बालिग बेटी से दोस्ती हो गई थी। पांच दिनों पहले दोनों घर से चली गई थीं।

मकान मालिक को उसकी बेटी शनिवार को मोहल्ले में ही घूमते मिली तो उसने उसे घर ले जाने की कोशिश की। इस पर युवती ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया और अपनी सहेली के साथ ही रहने की बात कही। इसके बाद वहां भीड़ लग गई।
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियां खुद को पति-पत्नी बताकर साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। हालांकि पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद दोनों लड़कियों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/