फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut girl cuts her wrist with knife to avoid arrest, Stones pelted at police, chilli powder thrown in eyes

Meerut: पुलिस पर पथराव, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, गिरफ्तारी से बचने को युवती ने छुरे से काटी अपनी कलाई

Thu, 01 Feb 2024 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Feb 2024 03:34 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस पर हमला कर गोकशी के आरोपी को छुड़ाने के लिए युवती ने अपनी कलाई काट ली। मामले में तीन युवतियों और उनके मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया गया मामा अभी भी फरार है।

विज्ञापन
Meerut girl cuts her wrist with knife to avoid arrest, Stones pelted at police, chilli powder thrown in eyes
आरोपी युवतियां व महिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने के मामले में तीन युवतियों और उनके मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया और आंखों में मिर्च पाउडर झोंका था। एक युवती ने गिरफ्तारी से बचने के लिए छुरे से अपनी कलाई भी काट ली। पुलिस ने तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका मामा फरार हो गया। आरोपी बेसहारा गोवंश का वध करके उसका मांस बेचते थे।
विज्ञापन


बुधवार देर रात समर गार्डन चौकी प्रभारी अजय शुक्ला को सूचना मिली कि उज्ज्वल गार्डन में रमजान पुत्र मसीत के यहां गोकशी हुई है। पुलिस ने तुरंत वहां दबिश दी और मकान से 50 किग्रा गोमांस बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रमजान के साले इरफान निवासी नंगला जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। तभी रमजान की पुत्री रहनुमा, सिमरन और सायमा ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। हाथापाई करते हुए पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर इरफान को छुड़ा लिया।

हाथापाई और पथराव में कांस्टेबल सुभाष, अरविंद, सुमित नागर व चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला घायल हो गए। सभी के सिर व हाथ-पैर में चोट आई है। जिसके बाद अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने रहनुमा, सिमरन और सायमा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान सिमरन ने छुरे से अपने बाएं हाथ की कलाई काट ली। महिला पुलिसकर्मियों ने उससे छुरा छीना और कांस्टेबल सुष्मिता ने अपनी जेब से रूमाल निकालकर उसकी कलाई पर बांधा। तीनों युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाए गए इरफान की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed