फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Girl accused youth for sexually assault One year after love marriage in in Meerut

Meerut: प्रेम-विवाह के एक साल बाद युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, थाने में चली पंचायत, पुलिस ने छोड़ा आरोपी

Sat, 09 Dec 2023 09:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Dec 2023 09:51 PM IST
सार

मेरठ निवासी एक युवती ने प्रेम विवाह के एक साल बाद युवक पर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Meerut: Girl accused youth for sexually assault  One year after love marriage in  in Meerut
- फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने प्रेम विवाह के एक साल बाद युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शनिवार को युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों में दो घंटे तक पंचायत चली। आरोप लगाया गया कि पुलिस ने साठगांठ कर युवक को थाने से छोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खैरनगर निवासी युवक का भूमिया का पुल निवासी अपने ही समुदाय की युवती के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से युवती खैरनगर स्थित युवक के घर पर रह रही थी।
विज्ञापन


शनिवार को युवती अचानक थाने पहुंची। उसने आरोप लगाया कि युवक ने उसका अपहरण कर लिया और एक साल से उसे अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही। उधर, थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पूरी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed